Headlines

हवा की तरह दौड़ता यह सेलिब्रिटी बैल! रेस में जीता ट्रैक्टर, बुलेट, थार… मालिक को बना दिया करोड़पति

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

Karnataka Helicopter Bull: कर्नाटक के सिरूर गांव का बैल “हेलीकॉप्टर” सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है. किसान बालू हज़ारे ने इसे 6.5 लाख रुपये में खरीदा था. इस बैल ने 105 रेस जीतकर कई पुरस्कार जीते और मालिक की किस…और पढ़ें

इस बैल ने रेस में जीता ट्रैक्टर, बुलेट, थार.... मालिक को बना दिया करोड़पति

हेलीकॉप्टर बैल 105 रेस जीतकर बना सोशल मीडिया स्टार

हाइलाइट्स

  • कर्नाटक के सिरूर गांव का बैल “हेलीकॉप्टर” सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है.
  • इस बैल ने 105 रेस जीतकर कई पुरस्कार जीते और मालिक की किस्मत बदल दी.
  • किसान बालू हज़ारे ने इसे 6.5 लाख रुपये में खरीदा था.

बेलगाम: क्या आपने कभी सोचा है कि एक बैल भी स्टार बन सकता है? नहीं? तो आज आपको एक ऐसे बैल की कहानी बताते हैं, जिसने ना सिर्फ कर्नाटक में, बल्कि महाराष्ट्र में भी तहलका मचाया. बेलगाम जिले के एक छोटे से गांव, सिरूर, का ये बैल आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर इसके बहुत सारे फॉलोअर्स हैं और आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि इस बैल ने अब तक 105 बार रेस जीतकर अपने मालिक के जीवन को पूरी तरह से बदल दिया.

बैल को महज 6.5 लाख रुपये में खरीदा था
बात है किसान बालू हज़ारे की, जिन्होंने इस बैल को महज 6.5 लाख रुपये में खरीदा था. सोचा था एक अच्छा पशु मिलेगा, लेकिन क्या पता था कि ये बैल उनके और उनके परिवार के लिए लकी चार्म साबित होगा. जब इस बैल ने रेस ट्रैक पर अपनी रफ्तार दिखाई, तो सबके होश उड़ गए. उसकी तेज़ दौड़, जैसे हवा में उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर, इस बैल को “हेलीकॉप्टर” नाम से मशहूर कर दिया और फिर क्या था? इस बैल ने ना सिर्फ कर्नाटक में, बल्कि महाराष्ट्र के रेसकोर्स में भी धूम मचाई. इसके विजेता पुरस्कारों की लिस्ट बड़ी लंबी है—ट्रैक्टर, बाइक, दो बुलट्स और यहां तक कि एक ठाठ-बाट वाली थार जीप भी मिली है और तो और, महाराष्ट्र में इसे “सीएम” और “सैफ्रन” जैसे खिताब भी मिले हैं, जो कन्नडिगों के लिए गर्व की बात है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *