[ad_1]
Last Updated:
एक शख्स ने अपने पिता की हत्या की और गिरफ्तारी के बाद दावा किया कि वह किसी को बचाने के लिए ऐसा कर रहा था और एलियन्स ने उसे ऐसा करने को कहा था. पुलिस ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया और उसे जमानत तक नहीं मिली.
अपराधी की एलियन्स वाली दलील पुलिस के गले नहीं उतरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- आरोपी ने पिता की हत्या का आरोप कबूला
- आरोपी ने दावा किया कि एलियन्स ने उसे हत्या करने को कहा
- पुलिस ने आरोपी की दलील को नहीं माना और जमानत नहीं दी
अपराध का मानसिक रूप से विकृत मनोवृति से गहरा संबंध है. अपराध का एक अलग ही मनोविज्ञान होता है. कई बार अपराधी अपने गुनाह की अनोखी दलील देता है. अक्सर इस तरह की दलील खुद को अपराध बोध से बचाने के लिए होती है तो कभी खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश होती है. हाल ही में एक शख्स को अपने पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया. लेकिन पुलिस तब हैरान रह गई जब शख्स ने जुर्म तो कबूला लेकिन वजह ये बताई कि उसे एलियन्स ने ऐसा करने को कहा था.
एक मौत में ली गई पुलिस की मदद
अमेरिका के लास वेगास में 35 साल के टिमोथी साहरैंग ला को पुलिस ने बीते 5 फरवरी को हिरासत में लिया. उन्हें लाकी मां की ओर से एक इमरजेंसी कॉल आया था. उन्होंने बताया कि उनके पति की सांस नहीं चल रही है. मौके पर पैरामेडिक के पहुंचने के बाद पाया गया कि 73 साल के इयुन जिन ला अपने मास्टर बेडरूप में मृत पड़े हैं. शुरू में तो उन्हें लगा कि मौत कुदरती है, लेकिन हालात देखते ही समझ में आ गया था कि मौत संदिग्ध है.
मां का बयान
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक ला की मां ने बताया कि उनका बेटा घर पर ही रहता है, लेकिन उसे उन्होंने सुबह से नहीं दिखा है क्योंकि वह काम पर निकल गया था. उन्होंने अपने बेटे की खराब सेहत के बारे में भी बताया लेकिन पुलिस ने इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी.
आरोपी का कहना था कि उसने यह काम किसी को बचाने के लिए किया था. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)
मिल गया हत्यारा
पूछताछ और पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि टिमोथी ने पने पितो का गोली मारी थी जिसे खुद टिमोथी ने कबूल भी कर लिया. पुलिस को वह हथियार भी मिल गया था, जिससे टिमोथी ने पिता को गोली मारी थी और फिर चुपचाप घर से बाहर टहलने निकल गया. इसके बाद पुलिस ने टिमोथी को हिरासत में ले लिया है.
यह भी पढ़ें: कैदियों के लिए हुई ‘टी एंड केक पार्टी’, जेल प्रशासन ने उनके लिए किया था अनूठा इंतजाम!
एलियन वाली दलील
लेकिन हैरानी की बात ये थी कि टिमोथी ने बताया कि उनका यह काम एक तरह का बचाव का प्रयास था क्योंकि किसी वर्कर को जुल्म से बचाने की कोशिश कर रहा था. उसने बताया, “उस वर्कर का चेहरा उसके पिता के चेहरे से मिलता था और एलियन ने उसे उसके पिता को मारने को कहा था.“ उस टिमोथी को बताया था कि, “उसे लगा था कि वह किसी दूसरे ग्रह पर है.“ पुलिस उसकी किसी बात पर यकीन नहीं कर सकी और उसे फिर जमानत भी नहीं मिली.
February 17, 2025, 12:07 IST
[ad_2]
Source link