[ad_1]
Last Updated:
कभी सोचा है कि शादी से ठीक पहले हल्दी की रस्म क्यों होती है? यकीनन, ये हमारी परंपरा है. लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में बिहारी लड़की ने शादी में हल्दी रस्म की एक अलग और मजेदार वजह बताई है, जिसे सुनने के बाद आप…और पढ़ें

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इनमें से किसी वीडियो में दूल्हा और दुल्हन साथ में नाचते हुए नजर आते हैं, तो किसी वीडियो में रिश्तेदार धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए दिख जाते हैं. कई बार शादी में मारपीट भी हो जाती है, तो कभी बेमेल जोड़ियां भी सुर्खियां बटोर लेती हैं. लेकिन तमाम मुश्किलों के बावजूद शादी परंपरागत तरीके से ही होती है. हालांकि, हम लोग उन परंपराओं के पीछे की वजह जानने की कोशिश भी नहीं करते. लेकिन एक बिहारी लड़की ने शादी में फेरों से पहले हल्दी की रस्म निभाने के पीछे जो वजह बताई, उसे सुनकर आप भी हामी भरेंगे. हालांकि, इस वजह का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन मजेदार है. इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में नजर आ रही बिहार की इस लड़की का नाम पूजा शर्मा है. पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है, जिसका कैप्शन है, ‘शादी के बाद फेरा लगाते रहते हैं’. वीडियो में पूजा कहती हैं कि ए..जी! एक बात बताइए, आप लोग कभी सोचे हैं कि शादी होता है, तो उसके पहले हल्दी वाला रस्म क्यों होता है. दरअसल, शादी ही एक ऐसा दर्द और जख्म है, जो कभी भरता नहीं है. उसके लिए परिवार वाले पहले ही हल्दी घसड़-घसड़ के लगा देते हैं कि झेलो बेटा झेलो. शादी के बाद तो झेलना ही है. इसीलिए परिवार वाले इतना गुमराह करते हैं.
पूजा ने आगे कहा कि लेकिन आप लोग समझते नहीं है और चले जाते हैं शादी में फेरा लगाने. वहां फेरा लगाके जिंदगी भर बीवी के आगे पीछे फेरा लगाते रहते हैं. कभी झोला लेकर सब्जी लाने तो कभी कुछ-कभी कुछ. पहले कितना मस्त लाइफ जीते थे. क्या मिला शादी करके, खाली टेंशन ही तो ढो रहे हैं. पूजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. इसके अलावा वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए कय्युम भारतीय ने लिखा है कि अंदरुनी चोट के लिए हल्दी लाभकारी है. राकेश चौधरी ने लिखा है कि अगर आपकी तरह बीवी मिले तो हम तैयार हैं जख्म झेलने को. गौरव कुमार ने कमेंट किया है कि इसका मतलब है आप कुंवारी ही रहेंगी. लेकिन इतना प्रवचन लाती कहां से हैं?
February 17, 2025, 11:51 IST
[ad_2]
Source link