[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Ajab-Gajab: खंडवा के 70 वर्षीय कैलाश चौबे ने सांसद से मदद न मिलने के कारण गजब का फैसला लिया है.कैलाश चौबे ने अधिकारियों की उदासीनता और सरकार के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई.
बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में कागज फाड़ कर फेंके
हाइलाइट्स
- बुजुर्ग कैलाश चौबे ने BJP सांसद को वोट न देने की कसम खाई।
- तीन साल से मदद न मिलने पर कैलाश चौबे निराश।
- स्थानीय राजनीति में कैलाश चौबे की प्रतिज्ञा से हलचल।
खंडवा. खंडवा शहर के 70 वर्षीय बुजुर्ग कैलाश चौबे ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद को कभी भी वोट न देने की कसम खा ली है. वे पिछले तीन साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई.
दरअसल, 2022 में उनकी पोती का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन यह ऑपरेशन फेल हो गय. इसके चलते परिवार को दोबारा इलाज करवाना पड़ा, जिसमें सात लाख से अधिक का खर्च आया।.आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कैलाश चौबे ने क्षेत्र के सांसद से मदद की गुहार लगाई. सांसद ने खंडवा कलेक्टर को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री स्वेच्छाअनुदान राशि दिलवाने की सिफारिश की थी, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई सहायता नहीं मिली.
नहीं देंगे वोट
कैलाश चौबे का कहना है कि वे लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहे. कई बार शिकायतें भी की, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली. अधिकारियों की उदासीनता और सांसद की सिफारिश के बावजूद मदद न मिलने से वे बेहद निराश हैं. अब परिवार ने यह फैसला किया है कि वे कभी भी BJP को वोट नहीं देंग. उनका कहना है कि अगर एक सांसद की सिफारिश के बाद भी गरीब व्यक्ति को मदद नहीं मिल सकती, तो ऐसी सरकार और नेताओं से कोई उम्मीद रखना बेकार है. उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे वोट देने से पहले सोचें कि क्या सरकार आम नागरिकों की परेशानियों को हल कर रही है या नहीं.
कैलाश चौबे की इस प्रतिज्ञा ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है. अब देखना होगा कि क्या प्रशासन इस मामले पर कोई ध्यान देता है या नहीं.
Khandwa,Madhya Pradesh
February 17, 2025, 11:41 IST
[ad_2]
Source link