[ad_1]
Last Updated:
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘छावा’ का थिएटर्स में जबरदस्त जादू कायम है. ये इस साल की सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी. रिलीज के बाद से ही ‘छावा’ की सिनेमाघरों में धमाकेदार…और पढ़ें
‘छावा’ 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट बन गई.
नई दिल्ली. विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘छावा’ रिलीज को बाद लोगों को लुभा रही है. महाराष्ट्र में फिल्म को टैक्स फ्री करने की अटकलों के बीच दो प्रदेशों में इसे टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती पर संभाजी महाराज की फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री करने के घोषणा कर दी थी. वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी के जन्मदिन पर संभाजी महाराज की फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री किया. 14 फरवरी को रिलीज हुई ये फिल्म खूब चर्चा में है. मोहन यादव ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके बेटे संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ को टैक्स फ्री किया जाता है. इससे पहले मोहन यादव ने शिवाजी महाराज को जयंती पर नमन किया था. उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज की देशभक्ति और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.
क्या बोले गोवा के मुख्यमंत्री
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘छावा’ गोवा में कर-मुक्त होगी.’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह फिल्म संभाजी महाराज की वीरता और साहस को दर्शाती है, जिन्होंने ‘देव, देश और धर्म’ के लिए मुगलों और पुर्तगालियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी.
छत्रपती संभाजी महाराज की जय!
It offers pleasure to me to announce that film “Chhava” primarily based on the life & sacrifice of Chhatrapati Sambhaji Maharaj, shall be Tax Free in Goa.
The Movie exploring the valor, braveness of Chhatrapati Sambhaji Maharaj for Dev, Desh and Dharma performed…
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) February 19, 2025
[ad_2]
Source link