Headlines

59 की उम्र में स्वामी रामदेव ने घोड़े से की रेस, दिखाया फिटनेस का जलवा

[ad_1]

Last Updated:

स्वामी रामदेव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो अपने फिटनेस का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो एक घोड़े के साथ रेस कर रहे हैं.

बाबा रामदेव ने घोड़े के साथ की रेस, इस उम्र में भी ऐसी फिटनेस देख लोग हैरान

रामदेव ने घोड़े के साथ की रेस. (फोटो: Instagram/swaamiramdev)

योग गुरू स्वामी रामदेव हमेशा अपनी फिटनेस और योग के लिए जाने जाते हैं. उनके कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं जिसमें वो अलग-अलग प्रकार के योग करते दिखाई देते हैं. हाल ही में उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो (Baba Ramdev race with horse viral video) पोस्ट किया गया है जिसमें वो एक घोड़े से रेस करते नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी उनकी फिटनेस इतनी कमाल की है कि लोग उसे देखकर उनको सैल्यूट कर ले रहे हैं. वीडियो में रामदेव ने अपनी सेहत का राज भी बताया है.

स्वामी रामदेव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो अपने फिटनेस का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो एक घोड़े के साथ रेस कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने स्पोर्ट्स शूज़ पहने हैं और साथ में एक सफेद घोड़ा है, जिसके ऊपर उसे चलाने वाला बैठा है. रामदेव बेहद तेज गति से घोड़े के बगल में दौड़ रहे हैं. आपको बता दें कि स्वामी रामदेव की उम्र 59 साल है. इतनी उम्र में भी ऐसी फिटनेस बड़ी बात है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *