Headlines

2.5 करोड़ में बिक रहा है 3 फीट का घर, चलने-फिरने की जगह नहीं, फिर भी खरीदने वालों की लगी है लाइन!

[ad_1]

Last Updated:

अगर हम आपको कहें कि सिर्फ तीन हाथ के घर के लिए 2.5 करोड़ मांगा जा रहा है, तो आप हैरान रह जाएंगे. हालांकि ब्रिटेन में ये घर सेल के लिए रखा भी गया है और लोग इसे खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं.

2.5 करोड़ में बिक रहा है पिद्दी स घर, चलने की जगह नहीं, पर खरीदने वाले हजार!

पिद्दी से घर की कीमत है 2.5 करोड़. (Credit-Rightmove)

हर किसी की कोशिश होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा कमाए और अपने लिए एक खूबसूरत, आलीशान खरीदे, जिसमें शानदार ज़िंदगी जी जा सके. इसके लिए वे किसी भी तरह की मेहनत से पीछे भी नहीं हटते. आपने लोगों को छोटे से बड़े घर के सपने देखते हुए सुना होगा लेकिन ब्रिटेन में सिर्फ लोकेशन के नाम पर लोगों को एक ऐसा घर बेचा जा रहा है, जिसमें चलना-फिरना भी मुश्किल है.

अगर हम आपको कहें कि सिर्फ तीन हाथ के घर के लिए 2.5 करोड़ मांगा जा रहा है, तो आप हैरान रह जाएंगे. हालांकि ब्रिटेन में ये घर सेल के लिए रखा भी गया है और लोग इसे खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्नवॉल के पोर्थलेवेन नाम की जगह पर एक ऐसा घर बेचा जा रहा है, जिसे डॉल हाउस कहना गलत नहीं होगा. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दो घरों के बीच की गली में इसे बनाया गया है.

3 फीट चौड़ा घर, कीमत 2.5 करोड़ रुपये
Mather Partnership की ओर से इस घर को बेचा जा रहा है, जिसे रियल एस्टेट एजेंट टॉम रीड ने मार्केट में रखा है. इस घर का कुल एरिया 339 वर्ग फीट है. इस घर की कीमत £235,000 यानि 2 करोड़ 57,16,731 रुपये रखी गई है. आप अगर हैरान हो रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि इस प्रॉपर्टी की कीमत सिर्फ और सिर्फ उसके खूबसूरत नज़ारों की वजह से इतनी ज्यादा है. इसमें एक किचन है, डाइनिंग हॉल है, शावर रूम है, बेडरूम और लिविंग रूम भी मौजूद है. घर के बारे में बताया गया है कि ये काफी प्यारा है और मॉडर्न लिविंग के लिए परफेक्ट है. जिस जगह पर घर है, वहां आसपास सी बीच के अलावा अच्छी मार्केट भी है. यही वजह है कि इस पिद्दी से घर को खरीदने वालों की भी लाइन लगी हुई है.

tiniest house for sale, tiny house for sale at two and half crore, 3 feet wide house is for sale at 2.5 crore, bizarre property deal, property sale, small house is on sale for 2.5 crore

पिद्दी से घर की कीमत है 2.5 करोड़. (Credit-Rightmove)

बस, इतनी सी दिक्कत होगी …
मज़े की बात ये है कि इस घर को बेच रहे एजेंट ने खुद बताया है कि घर में 4 लोगों की रहने की जगह बिल्कुल भी नहीं है यानि जो परिवार इसे खरीदना चाहते हैं, उनके रहने के लिए ये पर्याप्त नहीं है. साल 2017 में इसी प्रॉपर्टी की कीमत 2 करोड़ 74 लाख के करीब रखी गई थी लेकिन इस बार जब इसे बेचा जा रहा है, तो कीमत में थोड़ी कमी की गई है. इस घर की डिज़ाइन की वजह से इसे बॉक्स एंड हीटर नाम दिया गया है.

homeajab-gajab

2.5 करोड़ में बिक रहा है पिद्दी स घर, चलने की जगह नहीं, पर खरीदने वाले हजार!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *