Headlines

33 करोड़ खर्चा करो, तब पैदा करूंगी बच्चा, करोड़पति की बीवी ने रखी शर्त, पति ने खाली कर दिया अकाउंट!

[ad_1]

Last Updated:

बड़े लोगों की बड़ी-बड़ी बातें. आपने ये वाली कहावत तो सुनी ही होगी, आज इसका एक उदाहरण भी देख लीजिए. एक करोड़पति की बीवी ने अपने ही बच्चे पैदा करने के लिए पति से 33 करोड़ की डिमांड रख दी. मज़े की बात ये है कि पति…और पढ़ें

33 करोड़ खर्चा करो, तब पैदा करूंगी बच्चा, करोड़पति की बीवी ने रखी शर्त!

33 करोड़ लेकर पत्नी ने पैदा किया दूसरा बच्चा. (Credit- Instagram/malaikahraja)

आपने लोगों को अपनी गरीबी का दुखड़ा रोते हुए देखा होगा लेकिन शायद ही कभी किसी को ये कहते हुए सुना होगा कि वो अमीरी से परेशान है. दुबई में रहने वाली एक करोड़पति हाउसवाइफ ने अपनी अमीरी दिखाते हुए इस बार जो बताया है, वो किसी को भी हैरान कर देगा. शादी के बाद परिवार का बढ़ना जहां अपने देश में स्वाभाविक होता है वहीं दुबई के अमीर महिला ने बताया कि वो बिना पैसे लिए बच्चे भी नहीं पैदा करती.

बड़े लोगों की बड़ी-बड़ी बातें. आपने ये वाली कहावत तो सुनी ही होगी, आज इसका एक उदाहरण भी देख लीजिए. एक करोड़पति की बीवी ने अपने ही बच्चे पैदा करने के लिए पति से 33 करोड़ की डिमांड रख दी. मज़े की बात ये है कि पति ने इसे हंसते-खेलते मान भी लिया. आपको ये अजीबोगरीब लग रहा होगा लेकिन मलाइका रजा नाम की इस महिला ने अपने पति से साफ तौर पर ये कहा था कि वो मुफ्त में बच्चा नहीं पैदा करने वाली है. उसे इसके लिए अच्छे-खासे पैसे खर्च करने होंगे.

हां, मैने की पैसे के लिए शादी …
ब्रिटिश मूल की मलाइका दुबई में अपने करोड़पति शौहर के साथ रहती है. वो अपनी ग्लैमरस और शाही ज़िंदगी की झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाती रहती है. दो बच्चों की मां बन चुकी मलाइका का कहना है कि उसने पैसे के लिए ही शादी की है और अब वो शानदार ज़िंदगी जी रही है. उसके पति ने उसे आलीशान ज़िंदगी दी है उसे अपने महंगे कपड़े और जूते दिखाना अच्छा लगता है. साल 2017 में उसकी मुलाकात अपने पति से हुई थी और तब से वो एक लग्ज़री लाइफ जी रही है, जिसे वो सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती रहती है.

‘फ्री में नहीं पैदा करती बच्चे भी’
मलाइका ने बताया है कि उसने अपने पति से दूसरा बच्चा पैदा करने के लिए एक शर्त रखी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया. मलाइका के मुताबिक उसने 33 करोड़ रुपये की शॉपिंग अपने और अपने बच्चे के लिए की है. उसने इन पैसों से एक गुलाबी जी-वैगन गाड़ी ली है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ घूमेगी. इतना ही नहीं, उसने करीब 15 करोड़ का एक घर भी लिया है क्योंकि परिवार बढ़ रहा है. वहीं 86 लाख के 8 डिज़ाइनर बैग्स, 70 लाख के गहने और बच्ची के लिए इतने के ही डिज़ाइनर कपड़े लिए हैं. उसने 70 लाख रुपये बेटी के जन्म के बाद अपनी देखभाल के लिए भी लिए हैं. इतने के बाद ही उसके घर में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है.

homeajab-gajab

33 करोड़ खर्चा करो, तब पैदा करूंगी बच्चा, करोड़पति की बीवी ने रखी शर्त!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *