Headlines

नेब्रास्का: चॉकलेट केक खाने से ओपोसम बीमार, अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका के नेब्रास्का (Nebraska, USA) में एक रियल एस्टेट एजेंट के घर पर हैरान करने वाली घटना घटी. किम डॉजेट और उनके बेटे ने पाया कि उनके घर के बाहर चबूतरे पर रखे एक मेज के ऊपर एक ओपोसम बैठा है. जीव ने पूरा केक …और पढ़ें

घरवालों ने खुला छोड़ दिया चॉकलेट केक, कुछ देर बाद देखा तो उड़े होश!

जीव ने पूरा केक चट कर लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. (फोटो: Nebraska Wildlife Rehab, Inc./Facebook)

हाइलाइट्स

  • नेब्रास्का में ओपोसम ने चॉकलेट केक खाकर दर्द से तड़पने लगा
  • परिवार ने ओपोसम को अस्पताल में भर्ती कराया
  • ओपोसम अब नेब्रास्का वाइल्डलाइफ रिहैब में रिकवरी कर रहा है

बच्चे हों या बड़े, लोगों को केक तो बहुत पसंद होता है. अगर वो केक चॉकलेट का हो, तब तो फिर वो उसे बिना खाए रह नहीं सकते. पर क्या जानवरों को भी चॉकलेट केक पसंद होता है? हाल ही में अमेरिका की एक फैमिली के साथ ऐसी घटना घटी, जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा. फैमिली ने घर के बाहर, चबूतरे पर एक चॉकलेट केक खुला छोड़ दिया था. जब उन्होंने कुछ देर बाद उसे देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वहां पर एक अजीबोगरीब जीव दर्द से तड़प रहा था. कारण ये था कि उसने वो पूरा केक निपटा दिया था.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के नेब्रास्का (Nebraska, USA) में एक रियल एस्टेट एजेंट के घर पर हैरान करने वाली घटना घटी. किम डॉजेट और उनके बेटे ने पाया कि उनके घर के बाहर चबूतरे पर रखे एक मेज के ऊपर एक ओपोसम बैठा है. ओपोसम एक जानवर है जो यूं तो बड़े चूहे जैसा लगता है, पर वो असल में कंगारू की प्रजाति का है जिन्हें मारसूपियल कहते हैं. ये जीव यूं तो आक्रामक नहीं होते हैं, पर इनकी एक खुले मुंह की टेक्नीक होती है, जिसके कारण ये बेहद खतरनाक दिखाई पड़ते हैं.

animal eat chocolate cake

अब उसे अस्पताल में सख्त डायट पर डाल दिया गया है. (फोटो: Nebraska Wildlife Rehab, Inc./Facebook)

जीव ने खा लिया चॉकलेट केक
जीव ने इतना ज्यादा चॉकलेट केक खा लिया कि तड़पने लगा. उसके बाद फैमिली उसे फौरन अस्पताल लेकर भागी. परिवार ने तुरंत गूगल किया कि जिस तरह कुत्तों के लिए चॉकलेट खतरनाक हो सकती है, क्या उसी तरह इन जीवों के लिए भी खतरनाक होती है, तो उन्हें पता चला कि वो उनके लिए कुछ हद तक जहरीली हो सकती है. बस उसके बाद ही वो उसे अस्पताल ले गए. वॉशिंग्टन पोस्ट से बात करते हुए फैमिली ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो बीमार हो सकता है, तो उन्होंने उसे वहां पर यूं ही छोड़ना ठीक नहीं समझा.

रिहैब में जीव को किया गया भर्ती
उसे फौरन नेब्रास्का वाइल्डलाइफ रिहैब में भर्ती किया गया. वहां पर जीव अब रिकवरी कर रहा है. अब जीव को सख्त डायट पर डाल दिया गया है. किम ने फोर्ब्स से बात करते हुए कहा कि उनके घर में काफी चॉकलेट रहती है और वो लोग उसे निकालकर घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर खाते हैं. इसी वजह से उन्होंने चॉकलेट केक को बाहर छोड़ दिया था. जब ये जीव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, तो रिहैब ने उसके ऊपर फनी टी-शर्ट्स प्रिंट कर दी.

homeajab-gajab

घरवालों ने खुला छोड़ दिया चॉकलेट केक, कुछ देर बाद देखा तो उड़े होश!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *