Headlines

VIDEO: देखा और फिर पीछे मुड़ गया… हैट्रिक चूकने और रोहित के कैच छोड़ने पर क्या बोल गए अक्षर पटेल

[ad_1]

Last Updated:

टीम इंडिया के गोल्डन आर्म बन चुके अक्षर पटेल अपने कप्तान रोहित शर्मा की गलती के चलते चैंपियंस ट्रॉफी में हैट्रिक लेते-लेते रह गए.

VIDEO: देखा और फिर पीछे मुड़ गया... रोहित के कैच छोड़ने पर क्या बोल गए अक्षर

रोहित शर्मा की गलती से हैट्रिक चूके अक्षर पटेल.

हाइलाइट्स

  • कप्तान रोहित शर्मा की गलती से हैट्रिक चूके अक्षर पटेल.
  • अक्षर ने तंजीद हसन और रहीम को लगातार गेंदों पर आउट किया.
  • रोहित शर्मा ने स्लिप पर टपकाया जाकेर का लड्डू जैसा कैच

नई दिल्ली. टीम इंडिया के गोल्डन आर्म बन चुके अक्षर पटेल चैंपियंस ट्रॉफी में हैट्रिक लेते-लेते रह गए. अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के 2 बैटर्स को लगातार गेंदों पर आउट किया. उनकी लगातार तीसरी गेंद पर भी विकेट मिल गया होता अगर रोहित शर्मा ने इसे टपकाया ना होता. इसके साथ ही अक्षर पटेल हैट्रिक लेने वाले पांचवें भारतीय बनने से चूक गए.

रोहित शर्मा ने जाकेर अली का लड्डू जैसा कैच टपकाया. स्लिप पर इससे आसान कैच कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन इसे रोहित नहीं पकड़ पाए. बांग्लादेश की पारी खत्म होने के बाद अक्षर पटेल ने इस पर बात की. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही कैच रोहित के पास गया, मुझे हैट्रिक का यकीन हो गया. मैं जश्न मनाना शुरू ही करने वाला था कि देखा… और फिर पीछे मुड़ गया.’

अक्षर पटेल हैट्रिक चूकने से निराश भले हों लेकिन नाराज नहीं. उन्होंने कहा कि यह खेल का हिस्सा है. इसे लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. अक्षर पटेल ने 9 ओवर के अपने स्पेल में 43 रन देकर 2 विकेट झटके.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *