[ad_1]
Last Updated:
Ind vs Ban: शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने जीत के बाद बताया कि उन्होंने ग्राउंड में कैसे खुद को अंत तक बनाए रखा.
मैच के बाद क्या बोले शुभमन गिल.
हाइलाइट्स
- भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया.
- शुभमन गिल ने नाबाद 101 रन बनाए.
- गिल का आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक.
नई दिल्ली. भारत ने मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की नाबाद 101 रन की शानदार पारी की बदौलत बांग्लादेश को पहले मैच में 6 विकेट से शिकस्त दी. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 21 गेंद रहते भारत ने हराया. शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने जीत के बाद बताया कि उन्होंने ग्राउंड में कैसे खुद को अंत तक बनाए रखा.
शुभमन गिल ने कहा,” निश्चित रूप से यह मेरी सबसे संतोषजनक पारियों में से एक है और आईसीसी इवेंट में मेरा पहला शतक है. जिस तरह से मैंने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत संतुष्ट और बहुत खुश हूं. जब मैं और रोहित भाई मैदान पर उतरे तो हमने सोचा कि बैटिंग आसान नहीं है क्योंकि ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदें बल्ले पर अच्छी तरह से नहीं आ रही थीं. इसलिए मैंने अपने पैरों का इस्तेमाल करके तेज गेंदबाजों को संतुलित करने की कोशिश की.”
गिल ने आगे कहा, “जब स्पिनर आए, तो मैं और विराट भाई बीच में बात कर रहे थे कि फ्रंट फुट से सिंगल रन बनाना आसान नहीं है, इसलिए हम बैक फुट से सिंगल रन बनाने की कोशिश कर रहे थे. इसलिए हम बस स्ट्राइक रोटेट करते रहते रहे. एक समय पर हम पर थोड़ा दबाव था. बाहर से मैसेज भेजा गया कि मुझे अंत तक बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी है और मैंने यही करने की कोशिश की.”
गिल का यह आईसीसी टूर्नामेंट में पहला शतक है. उन्होंने अपने इस धीमे शतक के लिए 129 गेंद का सामना किया जिसमें नौ चौके और दो छक्के जड़े थे. उनके साथ केएल राहुल (नाबाद 41 रन, 47 गेंद, एक चौका, दो छक्के) ने 87 रन की अटूट साझेदारी निभाई और छक्का जड़कर जीत दिलाई.
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 21, 2025, 07:18 IST
[ad_2]
Source link