[ad_1]
Last Updated:
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक नाइट क्लब में युद्ध में लड़ने वाले रोबोट को क्लब का डीजे बना दिया. इस रोबोट का नाम फैंटम है, जिसे फाउंडेशन रोबोटिक्स लैब्स ने बनाया है.
रोबोट को डीजे बना दिया. (फोटो: Foundation Robotics Labs)
सोचिए आपने डॉक्टर बनने की पढ़ाई की हो, पर आपको किसी सुपरमार्केट में सेल्समैन बनना पड़े तो आपको कैसा लगेगा? यूं तो किसी भी काम को छोटा नहीं आंकना चाहिए, मगर इतनी पढ़ाई करने के बाद उससे निचले स्तर का काम करना पड़े, जिसमें पैसे भी ज्यादा न मिलें तो बुरा लगता ही है. एक कंपनी ने देश की सुरक्षा के लिए कुछ रोबोट्स बनाए, लगा था कि वो युद्ध लड़ेंगे, आर्मी की मदद करेंगे, पर वो अब नाइट क्लब (Robot DJ in evening membership) में डीजे बन गए हैं और लोगों को अलग-अलग गानों पर डांस करवाते हैं. तो सवाल ये उठता है कि आखिर इतना गंभीर काम करने के लिए बने ये रोबोट डीजे कैसे बन गए और उनका डिमोशन कैसे हो गया?
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक नाइट क्लब में युद्ध में लड़ने वाले रोबोट को क्लब का डीजे बना दिया. इस रोबोट का नाम फैंटम है, जिसे फाउंडेशन रोबोटिक्स लैब्स ने बनाया है. टेंपल नाइट क्लब में टेक गीगा पार्टी हुई थी जो एक प्रकार का एआई ट्रेड एक्सपो और नेटवर्किंग ईवेंट है. इस इवेंट में फैंटम को 30 मिनट के लिए नाइट क्लब में डीजे बनाया गया.
रोबोट ने 30 मिनट तक डीजे का काम किया. (फोटो: Foundation Robotics Labs)
रोबोट डीजे
फाउंडेशन रोबोटिक्स लैब का पूरा फोकस डीजे रोबोट्स बनाना नहीं था, बल्कि वो युद्ध लड़ने के लिए रोबोट्स बना रहे थे. इन रोबोट्स की मदद से वो देश की सुरक्षा करना चाहते थे और मिलिट्री को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते थे. इस रोबोटिक्स स्टार्टअप के क्लाइंट ऑटो मैन्यूफैक्चरर, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स फर्म, और अमेरिकी डिफेंस विभाग हैं. रिपोर्ट के अनुसार फैंटम जैसे रोबोट अमेरिकी मिलिट्री में मेंटेनेंस और प्लेन के रिफ्यूलिंग जैसे काम कर रहे हैं. फाउंडेशन इकलौती रोबोटिक्स कंपनी है जो नेशनल डिफेंस के लिए इंसानी रोबोट्स बना रही है.
रोबोट को क्यों बनाया डीजे?
अब सवाल ये उठता है कि रोबोट को डीजे क्यों बना दिया गया? दरअसल, इस रोबोट को डीजे बनाकर कंपनी ये दिखाना चाहती थी कि ये रोबोट सिर्फ युद्ध के लिए नहीं, मौजमस्ती और फन के लिए भो हो सकता है. वो रोबोट को मजेदार ढंग से लॉन्च करना चाहते थे.
February 21, 2025, 09:11 IST
[ad_2]
Source link