[ad_1]
Last Updated:
Cricket News: भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली शराब की लत के कारण चर्चा में रहते हैं. पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह शराब पीने के मामले में कांबली के एक दो नहीं बल्कि चार कदम आगे थे. उन्होंने पटियाला पैग इजात कि…और पढ़ें
विनोद कांबली की तबियत इन दिनों काफी खराब रहती है. (News18)
हाइलाइट्स
- महाराजा भूपेंद्र सिंह ने पटियाला पैग की शुरुआत की.
- भूपेंद्र सिंह ने 10 शादियां की और उनकी 350 रखैलें रखीं.
- भूपेंद्र सिंह ने भारत के लिए 27 फर्स्ट क्लास मैच खेले.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज विनोद कांबली लिमिट से ज्यादा शराब पीने की अपनी आदत के कारण चर्चा में रहते हैं. आलम यह है कि शराब पीने की इसी आदत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ जाता है. कांबली ने दो शादियां की. दोनों पत्नियां इस बात से तंग थी कि वो शराब पीते वक्त सारी लिमिट भूल जाते हैं. अंत में यह दोनों पत्नियां कांबली को छोड़कर चली गई. सबसे अच्छे दोस्त सचिन तेंदुलकर ने भी इसी आदत के कारण कांबली से दूरी बना ली थी. क्या आप जाते हैं कि भारतीय क्रिकेट में विनोद कांबली से भी बड़ा पियक्कड़ क्रिकेटर रहा है. हम बात कर रहे हैं पटियाला के राजा रहे महाराजा भूपेंद्र सिंह की.
महाराजा भूपेंद्र सिंह पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के दादा हैं. साल 1891 में जन्में भूपेंद्र सिंह ने महज 52 साल की उम्र में साल 1938 में दम तोड़ दिया था. बताया जाता है कि खराब सेहत के कारण उनकी मौत हुई. कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जाता है कि महाराजा का लीवर खराब हो गया था. जिसके कारण उनकी हेल्थ लगातार बिगड़ती चली गई. क्रिकेट करियर की बात करें तो महाराजा भूपेंद्र सिंह ने भारत के लिए 27 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान 40 पारियों में उनके बैट से 643 रन आए. अपने करियर में उन्होंने दो विकेट भी निकाले.
महाराजा भूपेंद्र सिंह. (File Photo)
पटियाला पैग किया इजात
आज के दौर में युवा पटियाला पैग पीने के बड़े शौकीन हैं. बेहद कम लोग यह जानते हैं कि पटियाला पैग की शुरुआत पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने ही की थी. इसके पीछे का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ भारत की फर्स्ट क्लास टीम का मैच होना था. महाराजा यह जानते थे कि अंग्रेजों को हराना इतना आसान नहीं है. उन्होंने ब्रिटिश टीम को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाने का एक प्लान बनाया. महाराजा भूपेंद्र सिंह ने अंग्रेजों की क्रिकेट टीम को अपने महल में मैच से एक रात पहले पार्टी के लिए इन्वाइट किया. ब्रिटिश टीम 30 ML का लाइट पैग पीने की शौकीन थी लेकिन महाराज ने उन्हें 120 ML के पैग यह कहकर पिलाए कि ये यहां का मशहूर पटियाला पैग है. ब्रिटिश टीम सुबह तक नशे ही हालत से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाई और भारत से यह मैच जीत लिया.
महाराजा भूपेंद्र सिंह फैमिली. (File Photo)
10 शादियां, 350 रखैलें…
महाराजा भूपेंद्र सिंह अपने लाइफ-स्टाइल के करण भी सुर्खियों में रहे. महज 9 साल की उम्र में पिता की मृत्यु के बाद उन्हें पटियाला का राजा नियुक्त कर दिया गया था. वो साल 1900 से 1938 के बीच मृत्यु के वक्त तक पटियाला के राजा रहे. इस दौरान उन्होंने एक दो नहीं बल्कि 10 शादियां की. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि उनके रखैलों से भी संबंध रहे. कुल 350 रखैलों के साथ महाराजा भूपेंद्र सिंह के संबंध थे. उनके कुल 88 बजे भी हैं.
February 21, 2025, 11:21 IST
[ad_2]
Source link