[ad_1]
Last Updated:
एक बड़े शहर के 3 कब्रिस्तानों की हजार कब्रों पर क्यूआर कोड वाले स्टीकर्स मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक स्टीकर्स लगाने वाले का पता नहीं चला है. वहीं कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिससे …और पढ़ें
हैरानी की बात ये थी पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि क्यूआर कोड कब्रिस्तान में कैसे लग गए. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- म्यूनिख के 3 कब्रिस्तानों में 1000 कब्रों पर QR कोड वाले स्टीकर मिले.
- QR कोड स्कैन करने पर कब्र में दफन व्यक्ति की जानकारी मिलती है.
- पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, स्टीकर लगाने वाला अज्ञात.
कब्रिस्तान एक शांत इलाका ही होता है. अक्सर वहां होने वाली कुछ असामान्य सी गतिविधियां कई तरह की अफवाहों और किवदंतियों को पैदा कर देती हैं. कई बार इसी वजह से लोग यहां दहशत में भी आ जाता हैं. यहां जमीन दफन लाशों से इंसानी हड्डियों का फॉस्फोरस भी कई बार हवा में आ जाता है. जिससे लोगों को अलग अलग तरह की आकृतियों का भ्रम हो जाती है और कब्रिस्तान के भूतों की कहानियां बनने लगती हैं. लेकिन जर्मनी के शहर म्यूनिख में अलग ही कहानी ने पुलिस तक को हैरान कर रखा है. वहां की कई कब्रों के ऊपर एक क्यूआर कोड के आने से सनसनी फैल गई है.
कब्रों और क्रॉस पर मिले स्टीकर
शहर में के 3 कब्रिस्तान में करीब एक हजार कब्रों और लकड़ी के क्रॉस के ऊपर स्टीकर्स चिपके हुए हैं जिनमें बाकायदा एक क्यूआर कोड लगा हुआ है और यह क्यूआर कोड चल भी रहा है. इस कोड़ के स्टीकर नई और पुरानी सभी कब्रों के पत्थरों पर चिपके मिले हैं. रोचक बात ये है कि क्यूआर कोड को स्कैन करने पर कब्रिस्तान में दफनाए गए शख्स का नाम और उसके कब्र की लोकेशन तक मिल जाती है.
केवल 3 कब्रस्तानों में, कहीं और नहीं
5×3.5 सेमी के ये स्टीकर हाल के दिनों में वाल्डफ्रीडहोफ, सेंडलिंगर फ्रीडहोफ और फ्रीडहोफ सोल्न कब्रिस्तानों में सामने आए हैं. वहीं पुलिस के प्रवक्ता क्रिस्चियन ड्रेक्सेलर का कहना है की इस तरह के पैटर्न को कहीं और नहीं पाया गया है. स्टीकर को पुरानी और नई कब्रों दोनों पर लगाया गया है. इनमें वे नई कब्र भी शामिल हैं जिन पर अभी केवल लकड़ी का क्रॉस लगा हुआ है.
कब्रिस्तान में स्टीकर लगाने का काम बिना इजाजत कोई नहीं लगा सकता है. इसलिए पुलिस मामले की जांच गहराई से कर रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)
छानबीन जारी
जिन लोगों ने किसी को इस तरह के स्टीकर लगाते हुए देखा है उन्हें कब्रिस्तान के प्रशासन को जानकारी देने को कहा गया है. फिलहाल अधिकारियों को यह पता नहीं चल सका है कि ये स्टीकर किसने और कैसे लगाए थे. इसके अलावा पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है कि इसके साथ ही किसी सम्पत्ति को किसी तरह का नुकसान तो नहीं हुआ है. हां, स्टीकर को निकालने से भी कब्र को नुकसान हो रहा है.
यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने ईजाद किया विचित्र टेस्ट, पता चलेगा कितनी बची है इंसान की जिंदगी, जानें क्या है कीमत?
वहीं ब्लू न्यूज के मुताबिक एक ग्वाटिंग के एक कॉन्ट्रैक्टरस जिसका नाम अल्फ्रेड जेंकर ने खुद पुलिस के सामने आकर कबूला है कि स्टीकर उसने लगाए हैं, लेकिन जेंकर सभी सवालों का जवाब नहीं दे सका है. इसके अलावा पहले पूछताछ के दौरान कंपनी ने खुद इस मामले में हाथ होने से इनकार भी किया था. फिलहाल पुलिस की पड़ताल जारी है.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 21, 2025, 20:29 IST
[ad_2]
Source link