[ad_1]
Last Updated:
बॉलीवुड डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे अब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी बन गए हैं. एमएआई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेजर लीग क्रिकेट के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है.
अग्नि चोपड़ा (बाएं) स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल और दोस्तों के साथ.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर धमाल मचा रहा बॉलीवुड डायरेक्टर का बेटा अब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा भी बन गया है. अग्नि चोपड़ा 3 ईडियट्स और 12वीं फेल मूवी के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बेटे हैं. मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क (MI New York) ने अग्नि चोपड़ा को मेजर लीग क्रिकेट के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. अग्नि ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में लगातार 4 शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था.
26 साल के अग्नि चोपड़ा स्पेशलिस्ट बैटर हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में पिछले साल डेब्यू किया था. मिजोरम से खेलने वाले अग्नि चोपड़ा ने शुरुआती चारों मैच में शतक बनाए थे. इस तरह वे दुनिया के ऐसे पहले बैटर बने थे, जिन्होंने अपने पहले चारों फर्स्ट क्लास मैच में शतक बनाए हैं. अग्नि चोपड़ा ने अब तक 11 रणजी मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 94.94 की औसत से 1804 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक शामिल हैं.
सीएनबीसीटीवी18 के मुताबिक एमएआई न्यूयॉर्क ने अग्नि चोपड़ा को डोमेस्टिक प्लेयर्स ड्रॉफ्ट में चुना है. उन्हें 50 हजार डॉलर (करीब 43 लाख रुपए) का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) अमेरिकन टी20 लीग है. इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी. लीग में 6 टीमें हिस्सा लेती हैं.
एमआई न्यूयॉर्क मेजर लीग क्रिकेट की सबसे कामयाब टीमों में से एक है. टूर्नामेंट का पहला खिताब इसी टीम ने जीता था. वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड टीम के कप्तान हैं.
Delhi,Delhi,Delhi
February 21, 2025, 20:47 IST
[ad_2]
Source link