Headlines

अजब-गजब: शराब में मिला देते हैं कटा हुआ अंगूठा, फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग

[ad_1]

Last Updated:

आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर एक रेस्टोरेंट में पीने के लिए जब शराब परोसी जाती है, तब उसमें इंसान का कटा हुआ अंगूठा डाल दिया जाता है. फिर भी मजे लेकर लोग उस शराब को पीते हैं. लेकिन…और पढ़ें

अजब-गजब: शराब में मिला देते हैं कटा हुआ अंगूठा, फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग

इसकी कहानी बड़ी दिलचस्प है. (Photo- सोशल मीडिया)

हाइलाइट्स

  • उत्तरी कनाडा के डॉसन शहर में सॉरडग सलून में मिलती है अनोखी शराब.
  • शराब में इंसान का कटा हुआ अंगूठा डालकर परोसी जाती है.
  • अंगूठा निगलने पर 2500 कनाडाई डॉलर का जुर्माना.

दुनियाभर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें शराब बेहद पसंद है. ऐसे लोग अलग-अलग अंदाज के व्हिस्की का लुत्फ भी उठाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर मिलने वाली शराब को पीना हर किसी के बस की बात नहीं है. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? तो बता दें कि इस शराब इंसान का कटा हुआ अंगूठा डालकर पीने के लिए परोसा जाता है. लेकिन ये हर जगह नहीं मिलता, बल्कि सिर्फ एक रेस्टोरेंट में ही उपलब्ध है. इस रेस्टोरेंट का नाम सॉरडग सलून (Sourdough Saloon) है, जो डाउनटाउन होटल में है. यह होटल उत्तरी कनाडा के डॉसन शहर में स्थित है. होटल के इस बार में आप इंसानी पैर का अंगूठा (या उंगली) मिली ड्रिंक का ‘आनंद’ उठा सकते हैं. इस स्पेशल ड्रिंक को सॉरटो कॉकटेल कहा जाता है. डाउनटाउन होटल स्थित बार में यह खास ड्रिंक लगभग 50 साल से भी अधिक समय से पिलाई जा रही है.

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कटे हुए अंगूठे वाली शराब की शुरुआत कैसे हुई? तो बता दें कि इसकी कहानी भी बड़ी दिलचस्प है. अंगूठे की कहानी 1920 के दशक में शुरू होती है. उस दौरान लुई और ओट्टो नाम के दो भाई शराब की तस्करी करते थे. तस्करी के दौरान ही एक बार दोनों भाई बर्फीले तूफान में फंस गए. भारी ठंड के बीच लुई के पैर का एक अंगूठा शीतदंश का शिकार हो गया. उसमें घाव बनने लगा और वह बर्फ की वजह से गलने लगा. ओट्टो अपने भाई की ऐसी हालत देखकर परेशान हो गया. उसे लगा कि अंगूठा से होते हुए पूरे पैर में संक्रमण फैल जाएगा. ऐसे में उसने अपने भाई लुई के पैर के अंगूठे को काटकर अलग कर दिया. जिंदा वापस लौटने के बाद दोनों भाइयों ने उस अंगूठे को प्रिजर्व करने का फैसला किया. इसलिए उसे शराब में डालकर रख दिया, जिससे अंगूठा बिल्कुल सुरक्षित था.

जहाज में सालों से ये अंगूठा यूं ही रखा रहा. किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी. लुई और ओट्टो की मौत भी हो गई. लेकिन तकरीबन 50 साल बाद कैप्टन डिक स्टीवेंसन को कैबिन की सफाई करते वक्त वह अंगूठा मिल गया. वे उसे डाउनटाउन होटल लेकर आ गए. उसके बाद से ही शराब में अंगूठा मिलाकर पीने का चलन शुरू हो गया. हालांकि, इस बात की ठीक-ठीक जानकारी नहीं है कि कैसे ये सब शुरू हुआ और चलन बन गया. लेकिन लोगों के बीच इस तरह से शराब पीने का क्रेज बढ़ता गया. लेकिन कई बार ये अंगूठे चोरी भी हो गए. हालांकि, इसके बावजूद होटल के पास अंगूठे की कभी कमी नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के पास रिजर्व में अंगूठे और उंगलियां रहती हैं. ये उसे ग्राहकों से दान में मिलते हैं. होटल को अब तक ऐसे 10 अंगूठे और उंगलियां मिल चुकी हैं, लेकिन इनमें से 8 या तो गटक लिए गए या चोरी हो गए. पहले तो हर कोई अंगूठे को मुंह में ले लेता था. लेकिन जब निगलने की बातें आम हो गईं, तो उसे मुंह में डालने पर रोक लगा दिया गया.

अंगूठा निगलने वालों पर लगा दिया जुर्माना
प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई शराब के साथ अंगूठे को मुंह में ले लेता था, तो होटल ने उन लोगों पर जुर्मान लगाना शुरू कर दिया. शुरुआत में तो उसे निगलने पर 500 कनाडाई डॉलर (करीब 30 हजार रुपए) का फाइन लगाया गया. लेकिन 2013 में होटल मालिकों को बड़ी हैरानी हुई, जब एक ग्राहक ने ड्रिंक खत्म किया, अंगूठे को जानबूझकर निगला और शांति से 500 कनाडाई डॉलर फाइन देकर चला गया. हालांकि, इस घटना के बाद फाइन बढ़ाकर 2500 कनाडाई डॉलर (लगभग 1.50 लाख रुपयों के बराबर) कर दिया गया. हालांकि, साल 2017 में एक शख्स इस अंगूठे को ही चुरा लिया. बाद में पुलिस ने उसकी तलाश भी की. हालांकि, वो अंगूठा मिला या नहीं, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन होटल के पास रिजर्व में अंगूठा होने के कारण सॉरटो कॉकटेल जारी है. इतना ही नहीं, जो कस्टमर ड्रिंक में मिले पैर के अंगूठे को होंठों से छू लेते हैं, उन्हें होटल एक प्रमाणपत्र भी देता है.

homeajab-gajab

अजब-गजब: शराब में मिला देते हैं कटा हुआ अंगूठा, फिर भी मजे लेकर पीते हैं लोग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *