Headlines

बॉलीवुड में ये लीड हीरोइन बनने आई थीं, लेकिन किस्मत ने इन्हें वैंप बना दिया

[ad_1]

Last Updated:

हिंदी सिनेमा की वो टैलेंटेड एक्ट्रेस जो कभी लीड हीरोइन बनने का सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं. अपने एक्टिगं करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार निभाए जिन्होंने हिंदी सिनेमा में उन्हें स्टार बना दिया. डांस, कॉमेडी …और पढ़ें

जितेंद्र की ये हीरोइन, 2 बार शादीशुदा मर्दों पर हार बैठी थीं दिल...

अमिताभ बच्चन संग दे चुकीं हिट

नई दिल्ली. जितेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आ चुकी वो एक्ट्रेस जो आई तो इंडस्ट्री में हीरोइन बनने थीं, लेकिन बन गईं वैंप. अपने हर रोल में वह जान डाल देती थीं. बचपन में ही इस एक्ट्रेस ने अपना प्यार खोया, वहीं दो बार शादीशुदा मर्दों से ही दिल लगा बैठी. इस बात का खुलासा उन्होंने काफी सालों बाद खुद किया था.

अमिताभ, शशि कपूर और जितेंद्र संग काम कर चुकीं टैलेंटेड एक्ट्रेस कोई और नहीं अरुणा ईरानी हैं. पर्दे पर अक्सर सभी को परेशानी में डालने वाली अरुणा ने असल जिंदगी में काफी परेशानियों का सामना किया था. उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र में की थी. दिलीप कुमार की फिल्म ‘गंगा जमुना’ में वह बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं. एक्ट्रेस 2 बार शादीशुदा मर्द से प्यार कर बैठी थी. उन्होंने कहा था कि ये कोई आसान काम नहीं है.

सुपरस्टार का बेटा, 27 साल में दे डाली 22 फ्लॉप फिल्में, 90 की उम्र का विलेन बनकर रच दिया इतिहास

बचपन में खो दिया था प्यार
बचपन में अरुणा एक ऐसे शख्स से मिली थी, जो उन्हें बहुत प्यार करता था, वह भी उन्हें पसंद करती थी, लेकिन समय के साथ अचानक दोनों की प्रेम कहानी बीच में ही खत्म हो गई, वो शख्स कहीं गायब हो गया. लेकिन काफी समय बाद विनोद खन्ना ने अरुणा को उनसे प्यार से मिलाया. वह शख्स कोई और नहीं बल्कि विनोद खन्ना का भाई प्रमोद खन्ना था. लेकिन तब तक काफी कुछ बदल चुका था. पर्द पर कामयाबी पा चुकीं अरुणा की जिंदगी में डायरेक्टर कुकु कोहली आए चुके थे और उन्होंने साल 1990 में में जाने माने डायरेक्टर से शादी कर ली थी.

आसान नहीं शादीशुदा शख्स से शादी रचाना
करियर के शुरुआती दौर में अरुणा ईरानी का नाम महमूद संग जुड़ा था. अपने एक पुराने इंटरव्यू में अरुणा ने अपने और महमूद के रिश्ते को लेकर कहा था कि वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे.बाकी जो बातें सामने आई वो अफवाह हैं. एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि, ‘किसी शादीशुदा आदमी से शादी करना आसान नहीं होता. काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. मैंने शादीशुदा आदमी से शादी की. लेकिन एक साल पहले (कुकू की पहली पत्नी को) की मौत हो गई थीं. मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहती थी. मेरा और कुकू कोहली का रिेश्ता किसी को आहत करने के लिए नहीं था.

बता दें कि अरुणा ईरानी अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने जूम को दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने मुमताज के साथ फिल्म ‘पत्थर के सनम’ और ‘बंधन’ जैसी फिल्मों में काम किया था. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी. उन्होंने बताया कि वह एक वक्त में मुमताज के उतारे हुए कपड़े पहना करती थीं.

homeentertainment

जितेंद्र की ये हीरोइन, 2 बार शादीशुदा मर्दों पर हार बैठी थीं दिल…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *