Headlines

उमर अकमल ने बाबर आजम पर लगाया पाकिस्तान की हार का आरोप.

[ad_1]

Agency:पीटीआई

Last Updated:

IND vs PAK Champions Trophy match: पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बाबर आजम फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आ गए हैं.

पसंद-नापसंद के खेल में बर्बाद... बाबर आजम पर चचेरे भाई का 'हमला'

बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 64 रन बनाए थे.

हाइलाइट्स

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर भी निशाने पर बाबर.
  • बाबर आजम पर उमर अकमल ने गंभीर लगाए आरोप.
  • 23 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और उसके स्टार क्रिकेटर निशाने पर हैं. बाबर आजम तो फिफ्टी लगाने के बावजूद ट्रोल होने से नहीं बच सके. पूर्व क्रिकेटर उमर अकमल ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए बाबर आजम को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि बाबर अपनी कप्तानी के दौरान टीम के लिए एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने में नाकाम रहे. उमर अकमल, बाबर आजम के चचेरे भाई हैं.

न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद उठे सवाल
पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अब उसका मुकाबला भारत से है. दुबई में 23 फरवरी को होने वाला यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए करो या मरो की तरह है. अगर पाकिस्तान हारा तो सेमीफाइनपल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा.

 मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने की कोशिश नहीं की
पाकिस्तान की हार के लिए मौजूदा प्रदर्शन के साथ-साथ बाबर आजम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है. पाकिस्तान के लिए 221 मैच खेल चुके उमर अकमल ने कहा कि बाबर लगभग 5 साल तक सभी फॉर्मेट में कप्तान रहे, लेकिन उन्होंने अपनी पसंद-नापसंद के चलते कभी भी एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने की कोशिश नहीं की.

उमर ने मौका नहीं देने का लगाया आरोप
34 साल के उमर अकमल ने कहा कि जब वे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे तो उन्होंने बाबर से टीम में वापसी का मौका मांगा था. अकमल ने बताया, ‘मैंने बाबर से कहा था कि मुझे एक मौका दो. तुम टॉप ऑर्डर में अच्छा कर रहे हो और मैं तुम्हारा फिनिशर बन सकता हूं. लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी.’  उमर अकमल 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वे 2019 से टीम से बाहर चल रहे हैं.

homecricket

पसंद-नापसंद के खेल में बर्बाद… बाबर आजम पर चचेरे भाई का ‘हमला’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *