Headlines

न नाश्ता.. न लंच… सिर्फ रात का खाना खाते हैं मोहम्मद शमी, बोले- मेरा वजन 90 किलो…

[ad_1]

Last Updated:

मोहम्मद शमी ने 34 साल की उम्र में भी मैच फिट रहने के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह दिन में केवल एक बार भोजन करना पसंद करते हैं और उन्हें कभी भी स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं हुई.

न नाश्ता.. न लंच... सिर्फ रात का खाना खाते हैं मोहम्मद शमी, बोले- मेरा वजन...

मोहम्मद शमी पिछले कुछ दिनों से खराब फिटनेस से जूझ रहे थे.

नई दिल्ली. मोहम्मद शमी पिछले कुछ दिनों से खराब फिटनेस से जूझ रहे थे लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने कमाल की वापसी की है. भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 34 साल की उम्र में भी मैच फिट रहने के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह दिन में केवल एक बार भोजन करना पसंद करते हैं और उन्हें कभी भी स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं हुई.

शमी ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेटर से कमेंटेटर बने नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत में कहा, ‘‘2015 के बाद मैं दिन में केवल एक बार भोजन करता हूं. मैं केवल रात का खाना खाता हूं. न नाश्ता, न दोपहर का भोजन. ऐसा करना बहुत मुश्किल है लेकिन एक बार जब आपको इसकी आदत हो जाती है तो यह बहुत आसान हो जाता है.’’

शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए थे. इस बीच वह वनडे में सबसे कम मैच में 200 विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे. यह तेज गेंदबाज टखने की चोट के कारण वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद 14 महीने तक बाहर रहा. उन्हें इस चोट के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी.

उन्होंने कहा , ‘‘रिहैबिलिटेशन के दौरान मैंने लगभग नौ किलो वजन कम किया. मेरा वजन लगभग 90 किलो तक पहुंच गया था. मेरी सबसे अच्छी बात क्या है कि मैं स्वादिष्ट व्यंजनों की लालसा नहीं रखता हूं. मैं मिठाइयों से हमेशा दूरी बनाकर रखता हूं.’’ शमी ने कहा कि जब वह चोट से उबर रहे थे तो उनका वजन काफी बढ़ गया था और वापस पहले वाली स्थिति में आने के लिए उन्हें लगभग नौ किलो वजन कम करना पड़ा.

homecricket

न नाश्ता.. न लंच… सिर्फ रात का खाना खाते हैं मोहम्मद शमी, बोले- मेरा वजन…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *