[ad_1]
India vs Pakistan LIVE SCORE, Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के जिस महा मुकाबले का इंतजार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन को था वो आज खत्म होने वाला है. भारत और पाकिस्तान की टीमें टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले में आमने सामने होंगी. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया जहां लगातार दूसरी जीत दर्ज कर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी तो वहीं मोहम्मद रिजवान की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने से बचने के लिए जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.
भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में बांग्लादेश को मात देकर धमाकेदार आगाज किया तो पाकिस्तान को पहले ही मुकाबले में न्यूजीलैंड से करारी हार मिली. टीम इंडिया पाकिस्तान से 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करना चाहेगी तो वहीं पाक टीम उस जीत के प्रेरणा लेकर उतरेगी. मेजबान टीम को अनुभवी ओपनर फखर जमां के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर बड़ा झटका लगा है.
भारत -पाकिस्तान हेड टू हेड
पाकिस्तान का भारत के खिलाफ वनडे में रिकॉर्ड डराने वाला है. अब तक दोनों टीमों के बीच 135 वनडे खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान ने 73 जबकि भारतीय टीम ने 57 मैच जीते हैं. पांच मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को भारत पर 3-2 की बढ़त है.
भारत बनाम पाकिस्तान संभावित XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान: बाबर आजम, इमाम-उल-हक, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान अली आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
[ad_2]
Source link