[ad_1]
Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Ind vs Pak Champions Trophy : आज भारत पाकिस्तान के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का दिलचस्प मुकाबला होने वाला है.जिसको लेकर पूरा देश आज उत्साहित है. इसको लेकर हमने दिल्ली की जनता से बातचीत की तो उनमें भारत की …और पढ़ें
लोगों ने बताया कौन सा खिलाड़ी है ज्यादा मजबूत
हाइलाइट्स
- भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच आज दुबई में होगा.
- दिल्ली के लोग भारत की जीत को लेकर उत्साहित हैं.
- विराट कोहली और शुभमन गिल से ज्यादा उम्मीदें हैं.
नई दिल्ली/अंजलि सिंह राजपूत : चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे दिलचस्प मुकाबला आज होने जा रहा है, क्योंकि आज भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ेंगी. जब भी पाकिस्तान और भारत आमने-सामने होता है, तो भारत और पाकिस्तान के लोग सारे काम धाम छोड़कर बस टीवी पर लगे रहते हैं और देखना चाहते हैं कि आखिर कौन जीतेगा? क्योंकि भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ लोगों के इमोशन भी जुड़े होते हैं. ऐसे में आज दुबई में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दिल्ली वाले काफी उत्साहित हैं. हमने दिल्ली के कुछ युवाओं के बीच पहुंचकर जानना चाहा कि आखिर क्रिकेट मैच में आज किस खिलाड़ी से उनकी उम्मीद ज्यादा है. यही जानने के लिए जब हमने दिल्ली के एक व्यापारी करण गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि आज पाकिस्तान के जितने भी खिलाड़ी हैं सबके छक्के छूटने वाले हैं. क्योंकि शुभमन गिल न सिर्फ चौके छक्के मारेंगे बल्कि आज पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपनी धमाकेदार बॉलिंग के जरिए आउट भी कर देंगे. विराट कोहली के साथ ही भारत टीम के सभी खिलाड़ी मिलकर जिस तरह का प्रदर्शन करेंगे, उससे पाकिस्तान के खिलाड़ियों को पहचानना मुश्किल हो जाएगा कि आखिर बाल कहां से आ रही है और कहां को जा रही है और तो और एक-एक करके सब के सब आउट होते जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि आज सबसे धमाकेदार मैच होने वाला है. उन्होंने बताया कि मिठाई बांटेंगे जैसे ही भारत मैच जीत जाएगी.
दुबई में लहराएगा तिरंगा
एक और व्यापारी लवकेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि आज भारत जीतेगा. पटाखे फूटेंगे. दुबई में भारत का तिरंगा लहराएगा. भारत माता की जय के नारे लगेंगे. दुबई में आज टीम अपनी जीत दर्ज करा कर लौटेगी. यह मैच बहुत दिलचस्प होने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो हर भारतवासी इसे एक जंग की तरह देखता है और आज वह भी अपनी दुकान पर काम करने के साथ ही टीवी भी देखते रहेंगे और जैसे ही टीम मैच जीत जाएगी तो वैसे ही मिठाइयां बांटी जाएगी.
विराट कोहली से है ज्यादा उम्मीदें
वहीं सुबह-सुबह चाय की दुकान पर चाय पी रहे अनिल ने बताया कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं. उसकी बोलिंग हो या फिर बैटिंग दोनों ही बेहद धुआंधार होती है. उसको देखने के लिए ही सिर्फ वह इंडियन मैच देखते हैं, लेकिन इतना है कि भारत की टीम पाकिस्तान से नहीं हारेगी. पाकिस्तान के खिलाड़ियों में किसी में भी दम नहीं है सब एक-एक करके आज हारते जाएंगे. विराट कोहली और शुभमन गिल आज बैटिंग से पाकिस्तान को धो देंगे.
Delhi,Delhi,Delhi
February 23, 2025, 10:25 IST
[ad_2]
Source link