[ad_1]
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
IND VS Pak Champions Trophy: सीमा हैदर ने भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और जीत की प्रार्थना की. आज उनकी बेटी का जन्मदिन भी है, जिससे जीत की खुशी डबल होगी. उन्होंने…और पढ़ें
INDvsPAk Match: भारत- पाकिस्तान के मैच से पहले सीमा का आया बयान, जानिए क्या कर र
हाइलाइट्स
- सीमा हैदर ने भारत की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं.
- सीमा की बेटी का जन्मदिन भी आज है.
- भारत-पाक मैच आज दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा.
सुमित राजपूत/नोएडा: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी दिलचस्प मुकाबला आज दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले सीमा हैदर ने भारत की जीत के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं और सीमा ने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना कर रही हैं, कि भारत यह मैच जीते और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़े.
भगवान से मांग रही है सीमा दुआएं
सीमा हैदर, जो पाकिस्तान से भारत आई थीं, हमेशा भारत का समर्थन करती रही हैं. इस बार भी उन्होंने भारतीय टीम को ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहा और भरोसा जताया कि टीम इंडिया हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. भगवान से प्रार्थना है कि भारत यह मैच जीत जाए और देशवासियों को गर्व महसूस हो और हम सब मिलकर जीत की खुशी मनाएंगे.
आज सीमा मनाएंगे दो खुशी एक साथ
खास बात यह भी है कि आज सीमा की बेटी परी का जन्मदिन भी है. उन्होंने बताया कि वह इस खुशी को भारत की जीत के साथ मिलाकर मनाना चाहती हैं. सीमा ने कहा कि आज मेरी बेटी परी का जन्मदिन भी है, अगर भारत मैच जीतता है तो यह डबल सेलिब्रेशन होगा. हम पूरे परिवार के साथ इस खुशी को सेलिब्रेट करेंगे.
बेसब्री से भारतवासी करते हैं इस मुकाबले का इंतजार
आपको पता है कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक और भावनात्मक रूप से जुड़ा होता है. क्रिकेट फैंस में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह होता है और बेसब्री से इंतजार रहता है. सीमा हैदर की तरह हम करोड़ों भारतीय भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को मात दे. और हम सबमिलकर खुशी मनाएं.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 23, 2025, 10:50 IST
[ad_2]
Source link