Headlines

Viral Video: हवाई हादसों से घबराई सोशल मीडिया स्टार, विमान में चढ़ते समय किया ‘टोटका’, फिर भी हुई तारीफ!

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया स्टार डेज़ीरी साल्टर का विमान में चढ़ने से पहले पवित्र जल रगड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ. हाल की विमान दुर्घटनाओं के कारण उन्होंने यह कदम उठाया.लोग इस तरह के कदम को किसी तरह का टोटका समझते हैं, फिर भी …और पढ़ें

Viral Video: हवाई हादसों से घबराई स्टार, विमान में चढ़ते समय किया टोटका’!

इस तरह की कवायद करने के बाद भी महिलाने लोगों की तारीफ बटोरी है. (तस्वीर: Instagram blackwomenslivesmatter)

हाइलाइट्स

  • सोशल मीडिया स्टार डेज़ीरी साल्टर का वीडियो वायरल हुआ.
  • विमान में चढ़ने से पहले पवित्र जल रगड़ा.
  • लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की.

भारत में आपको कई लोग सार्वजनिक स्थलों पर पूजा पाठ करते दिखे होंगे.  लेकिन क्या ऐसा विदेशों में भी होता है? क्या विदेशों में भी लोग अनोखी जगहों पर कई तरह के टोने टोकटे या पूजा पाठ जैसा काम करते दिखते हैं? जैसे किसी ट्रेन पर चढ़ने से पहले कोई ईश्वर से प्रार्थना करने लगे! इस सवाल का जवाब हाल ही में अमेरिका में देखने को मिला,  जब एक सोशल मीडिया स्टार को विमान में जाने से पहले पवित्र जल रगड़ते हुए देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दिलचस्प बात ये है कि आमतौर पर किसी तरह का टोटका लगने वाले इस काम की कई लोगों ने उनकी तारीफ भी की.

क्यों उठाया ये कदम?
लेडी स्टार ने यह सब हाल ही में हुई विमान दुर्घटनाओं को देखते हुए किया था. वे जिस एयरलाइन की उड़ान  में सफर रही थीं, वह जेटब्लू की उड़ान थी. इस एयरलाइन में अभी हाल ही में किसी तरह की कोई गंभीर दुर्घटना की खबर नहीं आई है. लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से विमान दुर्घटनाओं की खबरें आई हैं, लोगों को घबराना स्वाभाविक है.

हाल ही में बढ़े हैं विमान हादसे
ऐसे में हैरानी की बात नहीं कि लोग विमान में कुशल यात्रा के लिए प्रार्थनाएं ज्यादा करने लगे हैं. बीते 17 फरवरी को कनाडा के टोरंटो में एक एंडेवर विमान लैंडिंग के दौरान पलट गया था, जिससे 21 लोग घायल हो गए थे. वहीं पिछले महीने, वाशिंगटन, डीसी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर के अमेरिकन एयरलाइंस के जेट से टकराने से 67 लोगों की मौत हो गई थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *