Headlines

पन्नी से तनी थी टूटी झोपड़ी, बूढ़ी अम्मा के पीछे से होकर लड़की ले गई अंदर, नजारा देख उड़े लोगों के होश, ‘ये नहीं सोचा था’

[ad_1]

Last Updated:

घर को आप बाहर से देखेंगे, तो ये बुरी हालत में मौजूद झोपड़ी जैसा लगेगा लेकिन जैसे ही आपको लड़की इसके अंदर लेकर जाती है, आप अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे. लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि ये भी यहां दिख सकता …और पढ़ें

पन्नी से तनी थी टूटी झोपड़ी, लड़की ले गई अंदर, नजारा देख उड़े लोगों के होश!

लड़की ले गई घर के अंदर, चौंक गए लोग. (Credit- Instagram/ponu1432023)

जब से सोशल मीडिया हमारी ज़िंदगी में आया है, हम तरह-तरह के वीडियो देखते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आप थोड़ी देर के लिए रुक ज़रूर जाते हैं. कई बार ये वीडियो किसी शादी से जुड़े हुए होते हैं तो कई बार ये किसी टैलेंट को दिखाने वाले होते हैं. हालांकि इस वक्त हम जो वीडियो आपको दिखाने वाले हैं, वो बिल्कुल ही अलग है. ऐसी कल्पना आपने भी नहीं की होगी.

घर को आप बाहर से देखेंगे, तो ये बुरी हालत में मौजूद झोपड़ी जैसा लगेगा लेकिन जैसे ही आपको लड़की इसके अंदर लेकर जाती है, आप अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पाएंगे. लोगों ने सोचा भी नहीं होगा कि ये भी यहां दिख सकता है. लोगों ने न सिर्फ वीडियो को देखा और पसंद किया है, बल्कि इस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. आप भी इसे देखकर दंग रह जाएंगे.

बाहर से झोपड़ी, अंदर चौंकाने वाला नज़ारा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की टूटी-फूटी सी झोपड़ी के सामने खड़ी हुई है. उसके पीछे एक बुजुर्ग महिला कुर्सी पर मौजूद है. लड़की बताती है कि ये उसकी मां हैं और फिर पीछे मौजूद एक टूटी सी झोपड़ी के अंदर जाने लगती है. वो कच्चे से घर में अंदर की सैर पर लोगों को ले चलती है. पहले कमरे में अच्छा बिस्तर लगा हुआ है और रोशनी की भी बेहतरीन व्यवस्था है. एक तरफ कूलर भी रखा हुआ है. इसके पीछे एक और कमरा है, जहां बाकायदा दो डबलबेड लगे हुए हैं. इस पर साफ-सुथरा बिस्तर है और बगल में ही किचन भी सेट किया गया है. कमरे में हवा और धूप के साथ हर चीज़ इतनी व्यवस्थित है कि आपका भी यहां जाने का मन कर जाएगा.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *