[ad_1]
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
आज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का एक तरह से अंतिम दिन था. परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र खुशी से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें डीजे बजते मिल गया. फिर क्या था, सभी छात्र बीच सड़क पर ही कूद-कूदकर खूब डांस करने लग…और पढ़ें
डांस वीडियो
हाइलाइट्स
- आरा में मैट्रिक छात्रों का डांस वीडियो वायरल.
- एडमिट कार्ड लेकर भोजपुरी गाने पर डांस.
- परीक्षा खत्म होने की खुशी में छात्रों का डांस.
भोजपुर:- बिहार के आरा से मैट्रिक परीक्षार्थियों का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी शादी में डीजे बजते हुए गाड़ी जा रही है, जिसमें सैकड़ो छात्र हाथों में एडमिट कार्ड लिए भोजपुरी गाने पर खूब डांस कर रहे हैं. वायरल वीडियो मॉडल स्कूल के समीप का है. बता दें कि आज बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का एक तरह से अंतिम दिन था. इसके बाद सिर्फ एक्छीक विषय की ही परीक्षा बाकी रह जाएगी. मूल विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र खुशी से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्हें डीजे बजते मिल गया. फिर क्या था, सभी छात्र बीच सड़क पर ही कूद-कूदकर खूब डांस करने लगे.
परीक्षा का प्रेशर हुआ खत्म
बताया जा रहा है कि आरा शहर के मीरगंज के समीप मॉडल स्कूल में मैट्रिक परीक्षार्थियों का सेंटर था. वहां सैकड़ों छात्र परीक्षा दे रहे थे. आज छात्रों की अंतिम परीक्षा थी. जैसा हम सबको पता है कि परीक्षा के आखिरी दिन छात्रों में बहुत उत्साह रहता है. छात्रों के ऊपर से परीक्षा का टेंसन खत्म होने वाला रहता है. आज भी परिस्थिति ऐसी ही थी कि छात्र अंतिम परीक्षा की खुशी में पहले से थे और जैसे ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकले, वैसे ही बारात में जाने वाला डीजे मिल गया, साथ मे तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजा.
फिर क्या था,सैकड़ों छात्र बिन बुलाए बराती बन गए और एक साथ एडमिट कार्ड लेकर बीच सड़क पर ही झूम-झूमकर नाचने लगे. छात्रों के डांस को देखकर बरात में शामिल महिलाएं भी हैरान थी.साथ मे सड़क पर राहगीर भी डांस देखने के लिए रुक गए.सड़क पर मौजूद लोग छात्रों के इस डांस को अपने-अपने मोबाइल में कैद करने लगे.
ये भी पढ़ें:- ‘सड़क नहीं, तरक्की का हाईवे!’ बिहार के इन जमीन मालिकों की लगने वाली है लॉटरी, सोने की तरह बढ़ेंगे भाव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
थोड़ी देर बाद ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. फेसबुक, इंस्टाग्राम का रील और अन्य कई प्लेटफॉर्म पर छात्रों के इस हैरान कर देने वाले डांस को खूब शेयर किया जा रहा है. लोग अपने-अपने तरीके से टिपणी भी कर रहे हैं. कोई इसे अच्छा बता रहा है, तो कोई इसे गलत बता रहा है. हालांकि ज्यादातर कॉमेंट्स छात्रों के उत्साह और शरारत को अच्छा बता रहे हैं.
बता दें कि बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 25 फरवरी तक होगा. आज अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी. छात्रों के प्रमुख विषयों की परीक्षा आज समाप्त हो गई है. अब सिर्फ एक्छिक परीक्षा 24 और 25 फरवरी को होने वाला है. बता दें कि पूरे भोजपुर 44 हजार 327 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं.
February 23, 2025, 13:46 IST
[ad_2]
Source link