[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy IND vs PAK: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारत के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
Champions Trophy IND vs PAK: भारत के नाम टॉस का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
- टॉस हारते ही भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
- वनडे इंटरनेशल में लगातार 12 टॉस हारने वाली टीम बनी भारत
नई दिल्ली: लगता है कि टॉस के मामले में रोहित शर्मा भारत के लिए पनौती साबित हो रहे हैं. भारतीय कप्तान जब रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में टॉस के लिए आए तो एकबार फिर सिक्का उनके खिलाफ ही गिरा. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी और रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में लगातार 12वां टॉस हारकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा बैठे.
वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा जैसे ही इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में टॉस हारे उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे कोई और कप्तान कभी तोड़ना नहीं चाहेगा. पाकिस्तान के खिलाफ टॉस गंवाते ही रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में लगातार 12वीं बार टॉस हार गए. साल 2023 वनडे वर्ल्ड से लेकर ये अब तक लगातार 12वां ऐसा वनडे मुकाबला था, जिसमें भारतीय टीम टॉस जीतने में नाकाम रही.
CHAMPIONS TROPHY LIVE: भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव ब्लॉग
टॉस हारने के मामले में नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड टूटा
भारत से पहले वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था. डच टीम ने मार्च 2011 से लेकर अगस्त 2013 तक लगातार 11 वनडे मैच में टॉस गंवाए थे. ऐसे में अब कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मैन इन ब्लूज हारने के मामले में आगे निकल गए.
IND vs PAK: भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्हीं 11 खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा गया है, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल की थी. दूसरी ओर पाकिस्तान ने चोटिल सलामी बल्लेबाज फखर जमां की जगह इमाम-उल-हक को मौका दिया है. भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराया था और वह इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा. दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार गया था और उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा है.
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 15:11 IST
[ad_2]
Source link