Headlines

IND vs PAK: गार्डन में घूम रहे थे इमाम-उल-हक! अक्षर पटेल ने डायरेक्ट थ्रो से उड़ाया स्टंप, लापरवाही की भयंकर सजा

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy IND vs PAK: इमाम-उल-हक ने सीधा अक्षर पटेल के पास शॉट मारा और सिंगल के लिए दौड़ पड़े. ये तो सीधा-साधा खुदकुशी जैसा था. बापू ने डायरेक्ट थ्रो से लापरवाही की भयंकर सजा दी.

गार्डन में घूम रहे थे इमाम! अक्षर पटेल ने डायरेक्ट थ्रो से उड़ा दिया स्टंप

Champions Trophy IND vs PAK: अक्षर पटेल के रॉकेट थ्रो से इमाम रन आउट

हाइलाइट्स

  • चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
  • क्रीज पर सेट होकर रन आउट हुए इमाम-उल-हक
  • अक्षर पटेल के डायरेक्ट थ्रो से इमाम का काम तमाम

नई दिल्ली: लापरवाही की सजा कितनी बड़ी हो सकती है, ये कोई इमाम-उल-हक से पूछो. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले में अक्षर पटेल की खतरनाक फील्डिंग देखने को मिली. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 37 रन बना चुकी थी. कप्तान बाबर आजम और इमाम-उल-हक क्रीज पर सेट लग रहे थे. भारतीय टीम विकेट के लिए तरस रही थी, तभी बैक टू बैक दो ओवर में पाकिस्तान के दोनों ओपनर्स को निपटाकर भारतीय टीम ने मैच में जोरदार वापसी की.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *