Headlines

IND vs PAK: क्रीज से बाहर निकलकर मारना चाहता था सिक्स, अक्षर पटेल ने उड़ा दी गिल्ली, देखते रह गए रिजवान, VIDEO

[ad_1]

Last Updated:

India vs Pakistan: मोहम्मद रिजवान जब कैच आउट से बचे तो उसके बाद उन्होंने फिर से एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वह आउट हो गए. उनको आउट करने वाले कोई और नहीं बल्कि अक्षर पटेल थे.

IND vs PAK: क्रीज से बाहर निकलकर मारना चाहता था सिक्स, अक्षर ने उड़ा दी गिल्ली

अक्षर पटेल ने उड़ा दी गिल्ली.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान बनाम भारत (Pakistan vs India) के बीच खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन वह इसे ज्यादा देर तक कायम नहीं रख सके. मोहम्मद रिजवान जब कैच आउट से बचे तो उसके बाद उन्होंने फिर से एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वह आउट हो गए. उनको आउट करने वाले कोई और नहीं बल्कि अक्षर पटेल थे.

मोहम्मद रिजवान 32 वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट होने से बचे. लेकिन अगले ओवर की दूसरी गेंद पर वह बोल्ड हो गए. वह कदमों का इस्तेमाल करके बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद को सही से नहीं पढ़ पाने के कारण वह शॉट लगाने से चूक गए और गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी. अक्षर पटेल की शानदार गेंदबाजी के सामने रिजवान 46 रन ही बना पाए.

रिजवान का क्रीज पर रहना जरूरी था
मोहम्मद रिजवान का पाकिस्तान के लिए लगातार खेलना जरूरी था. लेकिन वह बड़ा शॉ मारने के चक्कर में अपना विकेट दे बैठे. रिजवान भले ही स्लो बैटिंग कर रहे थे लेकिन उनका क्रीज पर रहकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना जरूरी था. रिजवान 46 रन बनाकर लौट गए.

42 ओवर तक पाकिस्तान का स्कोर
42 ओवर तक पाकिस्तान ने 2 विकेट गंवाकर रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हुए, वहीं, इमाम उल हक 26 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. खुशदिल शाह और सलमान आगा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और पाकिस्तान को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं.

homecricket

IND vs PAK: क्रीज से बाहर निकलकर मारना चाहता था सिक्स, अक्षर ने उड़ा दी गिल्ली

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *