[ad_1]
Last Updated:
IND vs PAK Champions Trophy: भारत ने पाकिस्तान को पीटकर चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. भारत ने पाकिस्तान को पहले 241 रन पर ऑलआउट किया. फिर 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.
हाइलाइट्स
- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की.
- टीम इंडिया ने मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.
- विराट कोहली ने वनडे करियर कर 51वां शतक लगाया.
नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को पीटकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. भारत ने रविवार को पाकिस्तान को पहले 241 रन पर ऑलआउट किया. फिर 43वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यह टीम इंडिया की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है. भारत अब पॉइंट टेबल में 4 अंक के साथ पहले नंबर पर पहुंच गया है. भारत की इस जीत के पांच हीरो इन खिलाड़ियों को कहा जा सकता है.
1. विराट कोहली का रिकॉर्ड शतक
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचविनिंग पारी खेली. उन्होंने 111 गेंद में 100 रन बनाए. कोहली ने इस पारी के दौरान श्रेयस अय्यर के साथ 114 और शुभमन गिल के साथ 69 रन की साझेदारी की. किंग कोहली ने अपनी पारी के दौरान वनडे फॉर्मेट में 14 हजार रन पूरे किए. उन्होंने मैच का विनिंग शॉट खेला. इसी शॉट से उनका शतक भी पूरा हुआ. यह उनका वनडे करियर कर 51वां शतक है. उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
2. अक्षर पटेल का ऑलराउंड खेल
अक्षर पटेल इस समय रोहित ब्रिगेड का वह खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, जिसे जब और जहां चाहो, इस्तेमाल कर लो. अक्षर ने इस मैच में रिजवान को बोल्ड कर पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी तोड़ी. उन्होंने इससे पहले इमाम उल हक को डायरेक्ट थ्रो से रन आउट किया. हारिस रऊफ को रन आउट कराने में भी उनकी भूमिका रही. अक्षर ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 49 रन खर्च किए.
3. हार्दिक पंड्या सबसे असरदार पेसर
हार्दिक पंड्या इस मैच में सबसे असरदार पेसर साबित हुए. यूं तो मोहम्मद शमी और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वे टीम को शुरुआती कामयाबी नहीं दिला पाए. इसके बाद पहले चेंज पर बॉलिंग करने आए हार्दिक पंड्या ने बाबर आजम को केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर भारत को पहला विकेट दिलाया.
4. कुलदीप यादव ने लिए सबसे ज्यादा विकेट
चाइनामैन स्पिनर कुलदील यादव भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने पाकिस्तान के सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को आउट किया. सलमान आगा और अफरीदी को तो उन्होंने लगातार दो गेंदों पर आउट किया जिससे पाकिसतान का स्कोर 5 विकेट पर 200 से 7 विकेट पर 200 रन हो गया. उन्होंने 9 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 40 रन खर्च किए.
5. श्रेयस और शुभमन के बीच टाई
मैच के पांचवें हीरो के लिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल में टाई जैसी स्थिति है. श्रेयस अय्यर ने 67 गेंद में 56 रन की पारी खेली. शुभमन गिल 4 रन से अर्धशतक चूक गए. लेकिन उन्होंने जिस तरह से पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली के साथ साझेदारी की, उससे पाकिस्तान का हौसला टूट चुका था.
Delhi,Delhi,Delhi
February 23, 2025, 22:58 IST
[ad_2]
Source link