Headlines

IND vs PAK: रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग से परेशान… जाना पड़ा मैदान से बाहर, अब कैसी है कप्तान की फिटनेस

[ad_1]

Agency:भाषा

Last Updated:

India vs Pakistan Champions Trophy 2025: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आए. उन्हें पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी जाना पड़ा. इससे उनक…और पढ़ें

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग से परेशान.. जाना पड़ा मैदान से बाहर, अब कैसी है फिटनेस

IND vs PAK: भारत ने मेजबान पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.

हाइलाइट्स

  • भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी.
  • पाकिस्तान की पारी के दौरान रोहित कुछ देर के लिए मैदान से बाहर रहे.
  • भारत का अगला मैच अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से होगा. 

दुबई. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग करते समय परेशानी में नजर आए.  उन्हें पाकिस्तान की पारी के दौरान कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी जाना पड़ा. ऐसा लगा कि कप्तान हैमस्ट्रिंग से परेशान हैं. इसके बाद उनकी फिटनेस पर कॉमेंट्री बॉक्स से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहीं. राहत की बात है कि भारतीय कप्तान फिट हैं.

रोहित शर्मा ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अपनी फिटनेस को लेकर आशंकाओं को खारिज किया. रोहित ने कहा,‘हैमस्ट्रिंग अभी ठीक है.’ रोहित ने वनडे क्रिकेट में 51वां शतक लगाने वाले विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा, ‘विराट को देश के लिए खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पसंद है. उसने आज वही किया. ड्रेसिंग रूम में बैठे लोगों को उसके इस प्रदर्शन से कोई हैरानी नहीं हुई.’

रोहित ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने वही किया जिसकी उनसे अपेक्षा थी. उन्होंने कहा, ‘हमने शानदार गेंदबाजी की. हमें पता था कि विकेट धीमा हो जाएगा लेकिन हमने अपने अनुभवी बल्लेबाजों पर भरोसा रखा. कुलदीप, अक्षर और जडेजा को भी जीत का श्रेय जाता है.’

उन्होंने कहा, ‘मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने अच्छी साझेदारी की लेकिन मैच पर पकड़ बनाए रखना जरूरी था. मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा ने भी अच्छी गेंदबाजी की. पूरी टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया.’ भारत का अगला मैच अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खराब शॉट्स के कारण उनकी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘हमने टॉस जीता लेकिन उसका फायदा नहीं उठा सके. उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैं और सऊद देर तक खेलना चाहते थे लेकिन हमने खराब शॉट पर विकेट गंवाए और बड़ा स्कोर नहीं बना सके.’

homecricket

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग से परेशान.. जाना पड़ा मैदान से बाहर, अब कैसी है फिटनेस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *