[ad_1]
Last Updated:
Champions trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को करारी देने के साथ ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखा है. भारतीय टीम टूर्नामेंट में 2 मैच जीत चुकी है. उसका सेमीफाइनल खेलना भी लगभग तय है.
Champions trophy 2025: पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी.
हाइलाइट्स
- भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया.
- यह चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की दूसरी जीत है.
- भारत का अगला मुकाबला अब न्यूजीलैंड से होगा.
नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान को करारी देकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना दबदबा कायम रखा है. भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत है. इस जीत से भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है. भारत का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए निर्णायक हो सकता है.
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप ए में है. भारतीय टीम पाकिस्तान और बांग्लादेश को हरा चुकी है. अब भारत ग्रुप ए में 4 अंक लेकर पहले नंबर पर है. न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. पाकिस्तान और बांग्लादेश का खाता भी नहीं खुला है.
भारत और न्यूजीलैंड अब ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे तगड़े दावेदार हैं. अगर न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को बांग्लादेश को हराती है तो उसका भारत से होना वाला मैच दिलचस्प हो सकता है. ऐसा होने पर 2 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मैच यह तय करेगा कि ग्रुप में टॉप पर कौन रहेगा. भारत-न्यूजीलैंड में से जो भी टीम 2 मार्च को जीतेगी, वह ग्रुप में पहले नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाएगी.
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऐसे में छोटी-छोटी चीजें मैच में निर्णायक हो सकती हैं. जैसे- भारत को दुबई में खेलने का फायदा मिल सकता है. भारत ने अपने दोनों मैच यहीं खेले हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में दो मैच खेलने के बाद दुबई आएगी.
कहां देखें Live
भारत और न्यूजीलैंड मैच का टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र, (कप्तान), केन विलियम्सन, विल यंग, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओरूक, नाथन स्मिथ, जैकब डफी.
Delhi,Delhi,Delhi
February 24, 2025, 10:15 IST
[ad_2]
Source link