[ad_1]
Last Updated:
आमतौर पर फिल्म देखने जाते वक्त आपको कोई भी चीज़ अंदर ले जानी अलाउड नहीं होती है. खासतौर ऐसी चीज़, जिसमें कुछ खाने का सामान रखा जा सके. इससे उलट इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बड़े-बड़े भगोने, बाल…और पढ़ें
सिनेमा हॉल में बड़े-बड़े बर्तन लेकर पहुंचे लोग.
सिनेमाहॉल में जाकर फिल्म देखने से ज्यादा महंगा होता है वहां से पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक लेकर मूवी देखना. यही वजह है कि लोग ज्यादातर मौकों पर या तो वहां से कुछ खरीदते नहीं या फिर घर से कुछ चोरी-छिपे अंदर लेकर जाते हैं. सऊदी अरब के एक सिनेमाघर में इससे बिल्कुल ही अलग माहौल दिखाई दिया, जब लोग फिल्म देखने के लिए घर से बड़े-बड़े बर्तन लेकर आए. आप भी सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों हुआ होगा?
आमतौर पर फिल्म देखने जाते वक्त आपको कोई भी चीज़ अंदर ले जानी अलाउड नहीं होती है. खासतौर ऐसी चीज़, जिसमें कुछ खाने का सामान रखा जा सके. इससे उलट इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बड़े-बड़े भगोने, बाल्टी और ड्रम लेकर फिल्म देखने पहुंच गए. इसकी वजह थी एक ऑफर, जो लोगों को मुफ्त में पॉपकॉर्न बांटने का दावा कर रहा था.
मूवी देखने भगोना और ड्रम लेकर पहुंचे लोग
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद पोशाक में एक आदमी मॉल के अंदर सिनेमाहॉल की ओर जा रहा है. दिलचस्प ये है कि उसके सिर पर एक नीले रंग का बड़ा सा ड्रम है, जिसे लेकर वो सीधा फूड काउंटर पर पहुंचता है. उसे देखते ही वहां मौजूद स्टाफ हंसने लगता है और उससे ड्रम ले लेता है. अगले ही पल वे उसे पॉपकॉर्न से भरकर ड्रम वापस करते हैं. इतना ही नहीं वहां लाइन और भी पुरुष और महिलाएं मौजूद हैं, जिनके हाथों में बड़े-बड़े भगोने और बाल्टियां हैं, जो पॉपकॉर्न से भरी जा रही हैं.
[ad_2]
Source link