Headlines

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को दिया टारगेट, तो बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन, बाबर-रिजवान का डिनर हो सकता है खराब

[ad_1]

Agency:News18Hindi

Last Updated:

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की उम्मीदें बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच पर निर्भर हैं. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 237 रन का लक्ष्य दिया है, जिससे पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है.

न्यूजीलैंड का टारगेट देख बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन,बाबर का डिनर हो सकता है खराब

विराट कोहली को शतक बनाने पर बधाई देते मोहम्मद रिजवान.

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो मैच हार चुकी है.
  • अब पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बांग्लादेश की जीत पर निर्भर है
  • बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 237 रन का लक्ष्य दिया है.

नई दिल्ली. भारत से हारने के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की सारी उम्मीदें न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश मैच पर टिकी हैं. पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद तभी कायम रहेगी, जब बांग्लादेश यह मैच जीते. लेकिन बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को जो टारगेट दिया है, उसने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 237 रन बनाने का लक्ष्य दिया है.

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में रावलपिंडी में मुकाबला हुआ. बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 236 रन बनाए. अगर बांग्लादेश यह स्कोर डिफेंड कर लेता है तो वह 2 अंक हासिल कर लेगा. इससे न्यूजीलैंड के भी पॉइंट टेबल में इतने ही अंक रहेंगे. इससे पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बना रहेगा.

शतक के लिए कोहली ही नहीं, एक और खिलाड़ी लगा रहा था हिसाब… एक-दो रन से ही हो जाता खेल खराब

Champions trophy 2025: भारत का अगला मैच कब और किससे, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें Live

अगर बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड मैच जीत लेता है तो उसके 4 अंक हो जाएंगे. न्यूजीलैंड ग्रुए में है. भारत इसी ग्रुप में 2 मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर चुका है. पाकिस्तान दो मैच हार चुका है. अगर बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड से हारी तो यह उसकी दूसरी हार होगी. दूसरी हार का मतलब होगा सेमीफाइनल की रेस से बाहर होना. ग्रुप में हर टीम को तीन-तीन मैच खेलने हैं.

बांग्लादेश की दूसरी संभावित हार से ही पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ गई होगी. न्यूजीलैंड इन दिनों जिस अंदाज में खेल रहा है, उससे उसके लिए 237 रन बनाकर मैच जीतना मुश्किल नहीं लग रहा है. न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच का नतीजा रात 10.30 बजे तक आ सकता है. यानी अगर बांग्लादेश हारा तो उसके साथ-साथ पाकिस्तानी क्रिकेटरों का डिनर भी बेमजा हो जाएगा.

homecricket

न्यूजीलैंड का टारगेट देख बढ़ी पाकिस्तान की टेंशन,बाबर का डिनर हो सकता है खराब

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *