[ad_1]
Agency:भाषा
Last Updated:
भारत ने पाकिस्तान को हराकर कर पड़ोसी टीम के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा है. इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली का शतक रहा.
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 100 रन बनाए.
हाइलाइट्स
- विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक पूरा किया.
- रोहित शर्मा ने कोहली को छक्का मारने का इशारा किया.
- कोहली ने रोहित के इशारे को इग्नोर कर पूरा किया शतक.
दुबई. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखते हुए उसे चैंपियंस ट्रॉफी में करारी शिकस्त दी. इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली का शतक रहा. कोहली का यह शतक विनिंग शॉट के साथ आया. एक समय तो ऐसा लगने लगा था कि कोहली शायद शतक से दूर रह जाएं लेकिन आखिर में उन्होंने यह जादुई आंकड़ा छू ही लिया.
विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ जब शतक के करीब थे तो उनके साथ दूसरे छोर पर खड़े अक्षर पटेल भी हिसाब लगाने लगे थे जिससे यह स्टार बैटर 100 रन का आंकड़ा छू सके. अक्षर उस समय बल्लेबाजी करने आए जब भारत को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और कोहली 86 रन बनाकर खेल रहे थे.
Champions trophy 2025: भारत का अगला मैच कब और किससे, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें Live
अक्षर पटेल ने आईसीसी द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में कहा, ‘आखिर में मैं भी उनके शतक के लिए हिसाब लगाने लग गया था. मैं उम्मीद कर रहा था कि गेंद मेरे बल्ले का किनारा लेकर न जाए. इसलिए यह काफी मजेदार था.’ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने हालांकि 42वें ओवर में तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे कोहली के शतक की राह थोड़ी मुश्किल हो गई.
इस बीच एक मौका ऐसा भी आया जब अक्षर पटेल के एक रन लेने पर दर्शक खुश नहीं थे क्योंकि वे चाहते थे कि विराट कोहली अपना शतक पूरा करें. भारत को जब जीत के लिए दो रन चाहिए थे तब कोहली 96 रन पर खेल रहे थे. कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली को छक्का जड़कर मैच समाप्त करने का इशारा किया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. कोहली ने ज्यादा रिस्क लेने की बजाय चौका मारना सही समझा. उन्होंने खुशदिल की गेंद पर आगे निकलकर एक्स्ट्रा कवर में चौका मारा और एक साथ शतक भी पूरा किया और भारत की जीत पर मुहर भी लगा दी.
Delhi,Delhi,Delhi
February 24, 2025, 18:06 IST
[ad_2]
Source link