[ad_1]
- February 24, 2025, 15:07 IST
- ajab-gajab NEWS18HINDI
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक खतरनाक कार हादसा हुआ, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार में एक कार अचानक ओवरब्रिज से सीधे नीचे गिरती है. नीचे बने हाईवे पर भी ढेर सारी गाड़ियां चल रही थीं. वो तो शुक्र है कि यह कार किसी दूसरी गाड़ी पर नहीं गिरी. बता दें कि यह कार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित इंटरस्टेट 5 हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई. बताया जाता है कि ड्राइवर ने अचानक कार का नियंत्रण खो दिया और कार मुड़ गई. ऐसे में तेज रफ्तार में ही वो नीचे गिरी. हालांकि, ड्राइवर को चोटें जरूर आईं, लेकिन वो बिल्कुल सुरक्षित है. यह वीडियो कार के एक डैशकैम में कैप्चर हो गया.
[ad_2]
Source link