Headlines

‘बंटवारे का दुख हमें भी है’, ‘मिस्ट्री गर्ल’ लूट गई महफिल, विराट कोहली की बैटिंग छोड़ नाम-पता ढूंढने में जुटी पब्लिक!

[ad_1]

Last Updated:

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सभी शानदार बैटिंग देखने में बिज़ी थे लेकिन कुछ लोगों का ध्यान एक लड़की पर जाकर टिक गया. मैच के बीच में ही ये बहस चल पड़ी कि वो सपोर्ट किसे कर रही है. लोगों ने इसे लेकर दिलचस्प कमेंट …और पढ़ें

'बंटवारे का दुख हमें भी है', मिस्ट्री गर्ल लूट गई महफिल, नाम-पता ढूंढ रहे लोग!

मैच के बीच ध्यान खींच ले गई लड़की.

कई बार ऐसा होता है कि आप कर कुछ और रहे होते हैं और इसी बीच आपका ध्यान दूसरी तरफ चला जाता है. हालांकि भारत-पाकिस्तान के मैच जैसे दिलचस्प लम्हे में अगर कोई कुछ और सोच पा रहा है, तो इसका मतलब ये है कि मामला काफी इंटरेस्टिंग होगा. रविवार के मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जब लोगों का ध्यान एक मिस्ट्री गर्ल खींच ले गई.

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सभी शानदार बैटिंग देखने में बिज़ी थे लेकिन कुछ लोगों का ध्यान एक लड़की पर जाकर टिक गया. मैच के बीच में ही ये बहस चल पड़ी कि वो सपोर्ट किसे कर रही है. लोगों ने इसे लेकर दिलचस्प कमेंट करने शुरू कर दिए. उसे देखने के बाद तो बहुत से लोगों ने ये ढूंढना शुरू कर दिया कि वो है कौन, लेकिन अफसोस कोई सही जानकारी निकाल ही नहीं सका.

मिस्ट्री गर्ल लूट ले गई महफिल
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर एक ऐसी लड़की की तस्वीरें वायरल होने लगीं, जो दिखने में काफी खूबसूरत थी. लोगों ने जैसे ही उसे देखा, वे मैच को छोड़कर उसे पहचानने और उसका नाम-पता ढूंढने लगे. लड़की ने न तो किसी को सपोर्ट करने वाली टीशर्ट पहनी थी, न ही उसके हाथ में किसी का बैंड दिख रहा था. ऐसे में पब्लिक इस बात पर कनफ्यूज़ थी कि आखिर ये सपोर्ट किसे कर रही है. @Prof_Cheems नाम के एक्स हैंडल से इसकी फोटो शेयर करते हुए लिखा गया- ‘बंटवारे का दुख हमे भी है’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *