Headlines

स्पोर्ट्स हर्निया की कराई सर्जरी… 3 महीने बाद लौटा मैदान पर, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ डाली विकेटों की ट्रिपल सेंचरी

[ad_1]

Last Updated:

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इस मैच में 3 विकेट अपने नाम किए. कुलदीप ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी की. पाकिस्तान पर जीत के ब…और पढ़ें

हर्निया की कराई सर्जरी...3 महीने बाद लौटकर जड़ डाली विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी

कुलदीप यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए.

नई दिल्ली. भारत की पाकिस्तान पर जीत में स्पिनर कुलदीप यादव का भी अहम योगदान रहा. कुलदीप ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 3 बड़े विकेट लिए. उन्होंने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए. कुलदीप ने चोट के बाद वापसी कर ये परफॉर्मेंस दी है.उनका कहना है कि वह चोट से अब पूरी तरह उबर चुके हैं और अपनी लय हासिल कर चुके हैं. उन्होंने वादा किया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाकी के मैचों में भी वह शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे.

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ डेथ ओवरों में 3 विकेट लिए.वह एक समय हैट्रिक लेने की स्थिति में भी थे. इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई थी. जिसके कारण वह तीन महीने से अधिक समय तक खेल से दूर रहे थे. कुलदीप ने कहा, ‘चोटों को ठीक होने में छह महीने लगते हैं. ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच खेले.उनमें री लय अच्छी थी. बांग्लादेश के खिलाफ भी मेरी लय अच्छी थी.’ कुलदीप चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में विकेट हासिल नहीं कर पाए थे.

Pakistan Semi Final Scenario: भारत से हार के बाद पाकिस्तान अभी भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानिए पूरा गणित

‘मैं आरामदायक स्थिति में हूं’
बकौल कुलदीप यादव, ‘लेकिन स्वाभाविक है कि आप हमेशा विकेट हासिल करने की तलाश में रहते हैं. आज जब मैंने अपना पहला ओवर डाला, तो मुझे लगा कि मैं बेहतर लय में हूं. मैं आरामदायक स्थिति में हूं. मुझे लगता है कि मैं इससे भी बेहतर गेंदबाजी कर सकता हूं. मैंने चोट से वापसी करने के बाद अभी तक तीन-चार मैच खेले हैं. मैं जितने अधिक मैच खेलूंगा उतनी ही अच्छी गेंदबाजी करूंगा.’ कुलदीप ने पाकिस्तान के निचले क्रम के बल्लेबाजों सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के विकेट लिए.

‘पाक के खिलाफ पहले स्पैल में मैंने काफी चाइनामैन की’
अपनी रणनीति के बारे में कुलदीप ने कहा, ‘अपने पहले स्पैल में मैंने काफी चाइनामैन की. अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के लिए मैं गुगली भी करता हूं. इसके अलावा मैंने टॉप स्पिन भी की. मैं अंतिम 10 ओवरों में गेंदबाजी करने के लिए पहली पसंद का गेंदबाज बनने में सक्षम हूं. यहां तक कि कप्तान का भी मानना है कि अगर आपके पास विविधता है तो स्पिनर पर शॉट मारना मुश्किल होता है. सौभाग्य से यह मेरे लिए अच्छा था. विकेट भी धीमा था.’

कुलदीप के इंटरनेशनल विकेट
कुलदीप यादव ने 110 वनडे में 177 विकेट लिए हैं जबकि 40 टी20 में उनके नाम 69 विकेट दर्ज हैं. 13 टेस्ट मैचों में वह 56 विकेट ले चुके हैं. इस तरह से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 302 विकेट ले चुके हैं.

homecricket

हर्निया की कराई सर्जरी…3 महीने बाद लौटकर जड़ डाली विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *