Headlines

यूपी का अनोखा गांव! 60 फीट ऊंचे टीले पर बसे हैं लोग, यहां जाने के लिए चढ़नी पड़ती हैं सीढ़ियां

[ad_1]

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Meerut News: मेरठ से 20 किलोमीटर दूर सैनी गांव आज भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है. यह गांव मुख्य सड़क से 60 फीट ऊंची ऊंचाई पर बसा हुआ है. जहां आने-जाने के लिए लोगों को इसी चढ़ाई पर चढ़कर जाना पड़ता है. कुछ स्थान…और पढ़ें

X

सांकेतिक

सांकेतिक फोटो

हाइलाइट्स

  • मेरठ का सैनी गांव 60 फीट ऊंचे टीले पर बसा है.
  • गांव में आने-जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग होता है.
  • यह गांव महाभारत कालीन युग से जुड़ा हुआ है.




विशाल भटनागर/ मेरठ :
क्रांति धरा मेरठ की बात करें तो मेरठ को महाभारत और रामायण कालीन युग से भी जोड़ा जाता है. विभिन्न ऐसे ऐतिहासिक तथ्य यहां देखने को मिलेंगे, जो आपको इसकी गवाही देते हुए नजर आएंगे. कुछ इसी तरह का नजारा  सैनी गांव  में भी देखने को मिलता है. महाभारत कालीन यह गांव आज भी 60 फीट ऊंचे टीले पर बसा हुआ है. जहां आने-जाने के लिए चारों तरफ से ही आपको ऊंचाई का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा भी संबंधित गांव में जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की.

महाभारत कालीन टीले पर बसा हुआ है गांव

मेरठ की अगर बात करें तो विभिन्न क्षेत्र भले ही आपको समतल स्थान पर दिखाई देते हो, लेकिन मेरठ का यह गांव आज भी महाभारत कालीन टीले पर बसा हुआ है. ग्रामीण राजेश बताते हैं कि मेरठ का सबसे ऊंचा यही गांव है, जहां प्रतिदिन लगभग 60 फीट ऊंचाई पर आना और जाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है. जो कि अब आदत में ही शुमार हो गया है. उन्होंने बताया कि इस गांव की ऊंचाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है. अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भी यहां पर एक गड़गज टावर बनाया गया था. जिसके माध्यम से वह आसपास के क्षेत्र पर सैनिकों के माध्यम से नजर रखते थे. जो आज भी मौजूद है.

आने जाने के लिए बनी हुई है सीढ़ियां 

ग्रामीण मनोज बताते हैं अगर आप इस गांव में घूमने आएंगे, तो विभिन्न गलियों में आपको सीढ़ियां भी देखने को मिलेंगी. जिनका उपयोग करते हुए ग्रामीण अपने घरों में प्रवेश करते हैं. इसी तरह से आप किसी भी स्थान से अगर इस गांव की तरफ जाएंगे, तो आपको ऊंची चढ़ाई चढ़नी नहीं पड़ेगी. तभी आप किसी भी घर में पहुंच पाएंगे.

बताते चलें कि इसी तरह का नजारा आपको हस्तिनापुर में देखने को मिलेगा. जहां आज भी मिट्टी के टीले बने हुए हैं. हालांकि उन पर कोई रहता नहीं है.  सिर्फ एक दो स्थानीय ऐसे हैं‌, जो थोड़े से टील पर बसे हुए हैं. लेकिन मेरठ का यह गांव अपने आप में ऊंचाई को लेकर विशेष पहचान बनाए हुए हैं.

homeajab-gajab

60 फीट ऊंचे टीले पर बसा है यूपी का ये गांव, महाभारत काल से है कनेक्शन

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *