[ad_1]
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Virat Kohli century: बालाघाट के क्रिकेट प्रेमियों ने मैच के बाद दिल खोलकर जश्न मनाया, लेकिन साथ ही ये भी कहा कि इसे सिर्फ खेल की भावना से देखा जाए. फैंस का मानना था कि पाकिस्तान की हार नहीं, बल्कि भारत की जीत क…और पढ़ें
भारत-पाक मैच बालाघाट वालों की नज़र से…
हाइलाइट्स
- विराट कोहली के शतक से बालाघाट में जश्न का माहौल.
- बालाघाट में एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण.
- फैंस ने विराट के हर शॉट पर जमकर जश्न मनाया.
23 फरवरी, रविवार का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था! जब बात भारत और पाकिस्तान के मैच की हो, तो क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, जुनून बन जाता है. और ये जुनून बालाघाट की गलियों से लेकर चौराहों तक साफ नज़र आया. क्रिकेट का ये महा-मुकाबला देखने के लिए शहरवासियों ने खास तैयारी कर डाली. बालाघाट की सड़कों पर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट का ऐसा जश्न मनाया गया कि देखने वाले देखते ही रह गए.
ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न का धमाका!
बालाघाट वासियों ने मैच को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि उसे जिया भी! विराट कोहली के हर शॉट पर फैंस खुशी से उछल पड़े. चौका हो या छक्का, हर रन पर पटाखे फूटे, ढोल बजे और लोगों ने जमकर नाचते हुए आसमान सर पर उठा लिया. मैच में उतार-चढ़ाव देखकर कभी फैंस चिंता में डूबे, तो कभी खुशी से झूमते नज़र आए. विराट कोहली के शतक ने तो मानो पूरे शहर को एक नए जोश से भर दिया.
कोहली का 51वां शतक, बालाघाट वालों ने कहा- यह हुई ना बात!
मैच में विराट कोहली ने जो कर दिखाया, वो सच में विराट था! उन्होंने नाबाद रहते हुए शानदार 100 रन जड़े. बालाघाट के फैंस ने इसे दिल जीतने वाला शतक बताया. उनका कहना था कि विराट ने देश के लिए खेला और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाकर ही दम लिया. फैंस बोले, “विराट का ये शतक एकदम परफेक्ट था, असली किंग इज़ बैक!”
Balaghat,Madhya Pradesh
February 24, 2025, 14:09 IST
[ad_2]
Source link