Headlines

‘शर्म तो आती होगी?’ फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा, इंडियंस ने लिए मज़े

[ad_1]

Last Updated:

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में जैसे ही एकतरफा रुख दिखा, पाकिस्तानी फैंस ने स्टेडियम छोड़ना शुरू कर दिया. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा टीम पर ज़ाहिर किया, जबकि इंडियन फैंस इन हालात को खूब एंजॉय…और पढ़ें

'शर्म तो आती होगी?' फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा, इंडियंस ने लिए मज़े

मैच को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रिएक्शन.

अपने देश में क्रिकेट एक खेल कम और इमोशन ज्यादा है. खासतौर पर अगर मैच पड़ोसी देश पाकिस्तान से हो, तो माहौल और भी ज्यादा गर्म हो जाता है. सिर्फ स्टेडियम में ही फैंस का उत्साह और निराशा नहीं दिखती, अब तो सोशल मीडिया पर भी मैच शुरू होने से पहले ही गहमागहमी चालू हो जाती है, जो मैच के रिजल्ट के बाद भी चलती रहती है. कुछ ऐसा ही हुआ रविवार को दुबई में खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान.

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में जैसे ही एकतरफा रुख दिखा, पाकिस्तानी फैंस ने स्टेडियम छोड़ना शुरू कर दिया. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा टीम पर ज़ाहिर किया, जबकि इंडियन फैंस इन हालात को खूब एंजॉय करते दिखे. एक मैच मैदान पर खेला गया, तो दूसरा सोशल मीडिया पर चल रहा था. यकीन मानिए, यहां पर भी मज़ा कम नहीं आया.

भारत जीता, तो ‘डिप्रेशन’ में गए पाकिस्तानी फैंस
मैच के दौरान तो दोनों देशों के फैंस सोशल मीडिया पर भिड़े ही हुए थे, लेकिन जैसे ही पाकिस्तान मैच हारा, उसके बाद माहौल ही बदल गया. पाकिस्तानी फैंस ने अपनी ही टीम को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी. @TheRealPCB नाम के एक्स हैंडल से जैसे ही भारत की जीत की खबर डाली गई, पाकिस्तानी फैंस इसे सह नहीं पाए. उन्होंने सबसे पहला सवाल किया – ‘शर्म तो आती होगी ऐसा कहते हुए?’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *