[ad_1]
Last Updated:
Harshit Rana vs Mohammad Rizwan: 6 फीट 2 इंच लंबे हर्षित राणा उस वक्त गुस्से से लाल हो गए, जब पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान रन दौड़ते वक्त उनसे टकरा गए.
हर्षित राणा और मोहम्मद रिजवान के बीच टक्कर
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की टक्कर
- मैच के दौरान भिड़े हर्षित राणा और मोहम्मद रिजवान
- मोहम्मद रिजवान ने हर्षित राणा को मारा कंधा
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान का मैच हो और मैदान पर गहमागहमी न हो, भला ये कैसे हो सकता है! चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने थीं. रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले के दौरान हर्षित राणा और मोहम्मद रिजवान की टक्कर हो गई.
21वें ओवर की घटना
वाकया मैच की पहली पारी यानी पाकिस्तान के बल्लेबाजी के दौरान की है. हर्षित राणा भारत के लिए 21वां और अपना पांचवां ओवर फेंकने आए. राणा की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने सिंगल लेने की सोची और भाग पड़े, इस दौरान हर्षित राणा अपना फॉलो थ्रू खत्म करने के बाद पिच पर ही खड़े थे. उधर भागते हुए रिजवान की नजर बॉल पर थी. इसी उपापोह में दोनों क्रिकेटर्स टकरा गए.
Kalesh b/w Harshit Rana and Rizwan 💀 pic.twitter.com/3I6v7OyhFD
— Vijay (@veejuparmar) February 23, 2025
[ad_2]
Source link