[ad_1]
Last Updated:
दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और सौद शकील ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वो स्वीप शॉट का इस्तेमाल किया जिसने भारतीय गेंदबाजी को बैकफुट पर ढकेल दिया. खासतौर पर रिजवान ने आते ही पहली गेंद पर जैस…और पढ़ें
स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पाकिस्तान ने स्वीप शॉट से दबाव बनाने की कोशिश कितनी सफल ?
हाइलाइट्स
- रिजवान और शकील ने भारतीय स्पिनर्स को स्वीप शॉट से बैकफुट पर धकेला.
- दुबई की धीमी पिच पर भारतीय स्पिनर्स को 1-1 विकेट मिला .
- अक्षर-जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट लिया.
नई दिल्ली. दुबई की पिच पर ना तो गेंद घूमी और ना ही टीम इंडिया को झूमने का मौका मिला और जिस तरह से पाकिस्तान के कप्तान रिजवान और सौद शकील ने कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, और रवींद्र जडेजा के खिलाफ बरसों पुरानी रणनीति को अमली जामा पहनाया उसने महामुकाबले में हिंदुस्तान को बैकफुट पर ढकेल दिया. पाकिस्तान के नंबर 3 और नंबर चार ने स्पिनर्स को आड़े हाथों लिया यानि आड़े बैट से खेले दमदार शॉट्स.
10वें ओवर में जब इनाम उल हक रन आउट हुए तो लगा कि पाकिस्तान पस्त हो जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ. खासतौर पर रिजवान ने आते ही पहली गेंद पर जैसे कुलदीप को स्वीप मारा उससे संकेत मिल गए थे कि स्लो पिच पर वो स्कवायर आफ दि विकेट रन बनाएंगे जिसके खिलाफ भारतीय कप्तान के पास कोई रणनीति नहीं थी.
‘आड़े’ शॉट्स से स्पिनर्स को आड़े हाथों लिया
पिच के धीमेपन और भारतीय गेंदबाजी में स्पिन की बहुतायत को देखते हुए पाकिस्तान ने वो रणनीति अपनाई जिसका भारतीय स्पिनर्स के पास कोई काट नहीं था. घुटने पर वेट ट्रांसफऱ और आड़े बैट से गेंद को या तो प्वाइंट या स्कवायर लेग से मिड विकेट की तरफ खेलना. कप्तान रिजवान ने खास तौर पर जिस तरह से स्वीप को कुलदीप और अक्षर के खिलाफ अपनाया उससे भारतीय टीम पर दबाव बड़ा दिया. रिजवान ने स्वीप शॉट की रेज को फाइन लेग से मिड विकेट तक दिखाया. कप्तान की देखा देखी सौद शकीन ने स्वीप कम रिवर्स स्वीप ज्यादा खेला जो बहुत असरदार रहा. 46 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर रिजवान जब आउट हुए तो वो शकील के साथ 104 रन की साझेदारी कर चुके थे.
दुबई की पिच पर फिरकी फेल !
पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान रिजवान को आउट करने वाले अक्षर पटेल को छोड़ दे तो अभी तक दोनों मैच में स्पिनर्स विकेट लेने को तरस गए है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले पहले मैच में कुलदीप ने 10 ओवर में 43 रन दिए, रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में 37 रन दिए और दोनों को विकेट नहीं मिला . अक्षर पटेल को पहले मैच में दो विकेट मिला और पाकिस्तान के खिलाफ भी कोई स्पिनर विकेट ले पाया तो वो अक्षर ही थे. पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने पहले स्पेल में 5-5 ओवर फेंका पर विकेट नहीं ले पाए .दोनों स्पिन गेंदबाजों ने भले ही किफायती गेंदबाजी की हो पर विकेट ना ले पाना टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का सबब हैं. हलांकि जडेजा ने अपने दूसरे स्पेल की पहली गेंद पर विकेट लेकर इस टूर्नामेंट में अपना सूखा खत्म किया
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 17:29 IST
[ad_2]
Source link