[ad_1]
Agency:News18.com
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, बाबर आजम को आउट कर टीम इंडिया की वापसी करवाई. पंड्या ने खास MCP प्रोटेक्शन ग्लव्स पहने, जो हाथ की चोट से बचाते हैं.
हार्दिक पंड्या के स्पेशल MCP प्रोटेक्शन ग्लव्स
हाइलाइट्स
- हार्दिक पंड्या के स्पेशल MCP ग्लव्स की खासियत
- इसे पहनकर क्यों गेंदबाजी करते हैं हार्दिक पंड्या?
- हाथ के पंजों को झटकों और इंजरी से बचाता है
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराने में जितना क्रेडिट विराट कोहली को जाता है, उतना ही हार्दिक पंड्या को भी मिलना चाहिए. ये बड़ौदा का 31 साल का नौजवान ही था, जिसने बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान की ओपनिंग पार्टनरशिप तोड़ी और टीम इंडिया की मैच में वापसी करवाई.
पाकिस्तान के खिलाफ ग्लव्स पहनकर उतरे
बांग्लादेश के खिलाफ विकेटलेस रहे हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर कुल दो विकेट झटके थे, लेकिन उस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में वह अपनी सात करोड़ रुपये की घड़ी के लिए भी चर्चे में रहे. इस बीच कुछ लोग उनके खास ग्लव्स की भी बात कर रहे हैं.
Hunger, braveness, and unity – that’s what makes this crew so good! Special win and a @imVkohli masterclass to seal the sport! See you within the subsequent one 🇮🇳❤️ pic.twitter.com/59c0NIqHyo
— hardik pandya (@hardikpandya7) February 23, 2025
[ad_2]
Source link