[ad_1]
Last Updated:
युवराज सिंह ने 43 साल की उम्र में लाजवाब कैच लेकर क्रिकेटफैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है. उन्होंने यह कैच इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के मुकाबले में लिया.
युवराज सिंह ने मास्टर्स लीग में बेहतरीन कैच लपका. (VIDEO GRAB)
नई दिल्ली. क्रिकेट में एक बात अक्सर कही जाती है कि फॉर्म आती-जाती रहती है लेकिन क्लास परमानेंट होती है. युवराज सिंह ने 43 साल की उम्र में लाजवाब कैच लेकर इस बात को अलग अंदाज में आगे बढ़ाया है. युवी ने लॉन्गऑन में अद्भुत कैच लेकर जैसे कहा हो कि उम्र भले ही बढ़ती जाती हो, क्लास वही रहती है.
क्रिकेट फैंस के लिए फरवरी का महीना शानदार साबित हो रहा है. इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के साथ इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी20 टूर्नामेंट (IML) खेला जा रहा है. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) में भारत समेत 6 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे हैं. सचिन की टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायुडू जैसे सितारे हैं.
भारतीय मास्टर्स टीम ने शनिवार को श्रीलंका की टीम को 4 रन से हराया. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 222 रन बनाए. श्रीलंका की टीम इसके जवाब में 9 विकेट पर 218 रन ही बना सकी. स्कोर से पता चलता है कि श्रीलंका की टीम जीत के करीब थी. इस करीबी मैच में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान कुमार संगकारा (51) ने बनाए.
कुमार संगकारा और लाहिरू थिरिमाने (24) एक समय तेजी से बैटिंग कर रहे थे और श्रीलंका तेजी से रनगति बढ़ा रहा था. तभी युवराज सिंह ने लाजवाब कैच लेकर थिरिमाने की पारी खत्म की. थिरिमाने ने इरफान पठान की गेंद पर लॉन्गऑन पर छक्का लगाने की कोशिश की. थिरिमाने को यह कोशिश बहुत महंगी पड़ी क्योंकि लॉन्गऑन पर तेजतर्रार युवराज खड़े थे. युवराज सिंह ने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर असंभव सा कैच लपका और थिरिमाने को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
YUVRAJ SINGH AT AGE OF 43 – STILL TAKING STUNNERS. pic.twitter.com/XHW1iQ0NY5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 22, 2025
[ad_2]
Source link