Headlines

एक पैर ना होने पर भी स्पेस में जाने के लिए तैयार है शख्स, सारे इम्तिहान पास कर सभी को चौंकाया

[ad_1]

Last Updated:

जॉन मैकफॉल, जो एक पैरालंपियन और ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं, यूरोपीय स्पेस एजेंसी में ट्रेनिंग ले रहे हैं. वे पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट उम्मीदवार हैं. वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने की तैयारी करते हुए खुद को साबित …और पढ़ें

एक पैर ना होने पर भी स्पेस में जाने के लिए तैयार है शख्स, सभी को चौंकाया

जॉन मैकफॉल खुद को लंबे समय वाले स्पेस अभियानों केलिए योग्य साबित कर चुके हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एस्ट्रोनॉट बनना आसान काम नहीं है. इसके लिए शारीरिक तौर पर बहुत बढ़िया सेहत चाहिए होती है. पर क्या ऐसा हो सकता है कि कोई दिव्यांग एस्ट्रोनॉट्स बन जाए. अगर आपको लगता है नहीं, तो जॉन मैकफॉल से मिलिए. मैकफॉल उन चार एस्ट्रोनॉट्स में से एक हैं जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में जाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि उनका  एक पैर ही नहीं है.

एक बड़ा रुतबा कर चुके हैं हासिल
ब्रिटेन के मैक्फॉल बीते एक साल से अधिक समय से यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईसा) के जर्मनी के कोलोन के बेस में ट्रेनिंग ले रहे हैं. अभी उन्हें यहां कम से कम एक साल और रहना है. ये सच है कि उनके स्पेस में जाने की गारंटी नहीं, केवल बड़ी संभावना है, लेकिन वे शारीरिक तौर पर दिव्यांग के तौर पर दुनिया के पहले एस्ट्रोनॉट उम्मीदवार होने का रुतबा तो हासिल कर ही चुके हैं.

और भी उपलब्धियां
लेकिन आप मैकफॉल को किसी आम दिव्यांग जैसा शख्स समझने की गलती बिलकुल ना करेंगे. वे पूर्व पैरालंपियन हैं और साथ ही ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं यानी हड्डियों को जोड़ने वाले सर्जन हैं.  उन्हें साल 2022 में केवल यह देखने के लिए चुना गया था कि क्या वे स्पेस में सुरक्षित जा भी सकते हैं या नहीं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *