Headlines

पाकिस्तानी बच्चों को पढ़ाया जा रहा झूठ! 12th की किताब में लिखी ऐसी बात, खुद पाकिस्तानियों की छूट गई हंसी

[ad_1]

Last Updated:

भारत-पाकिस्तान के मैच में रविवार को पड़ोसी मुल्क को मुंह की खानी पड़ी. इस दौरान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के बारहवीं के बच्चों की किताब में लिखी ऐसी बात शेयर की गई, जिसे पढ़ने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

पाकिस्तान ने 12th की किताब में लिखी ऐसी बात, खुद पाकिस्तानियों की छूट गई हंसी

पाकिस्तान स्टडीज नाम की किताब में क्रिकेट टीम को बताया सबसे मजबूत (इमेज- सोशल मीडिया)

भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं है. पड़ोसी देश भले ही भारत से दोस्ती का दिखावा करता है लेकिन जब भी मौका मिलता है वो पीठ में छुरा घोंपने से बाज नहीं आता. भारत भी पाकिस्तान की सारी चाल समझता है. इसी वजह से वो पाकिस्तान और पाकिस्तानियों से बच कर रहना भी पसंद करता है. भले ही दोनों देश कभी एक रहे थे लेकिन आज इनकी दुश्मनी का आलम ये है कि क्रिकेट मैच में भी जब दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ उतरते हैं तो ये इज्जत का सवाल बन जाता है.

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया. भारत से हार के बाद भले ही पाकिस्तानी इसका ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन खुद पाकिस्तानियों को भी अपने देश के खिलाडियों की असलियत पता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी ने वहां के बारहवीं के किताब में लिखी ऐसी बात लोगों के साथ साझा की, जिसे देखने के बाद किसी की भी हंसी छूट जाएगी.

लिखी दिखी ऐसी बात
वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान के ही एक युवक ने बनाया है. इसमें पाकिस्तान के बारहवीं के बोर्ड के एक किताब में लिखी बात लोगों को दिखाया गई. पाकिस्तान स्टडीज नाम की इस किताब के एक चैप्टर में पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड के बारे में जानकारी दी गई है. इसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के गठन की जानकारी के साथ ही लिखा है कि इस समय पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया के सबसे मजबूत क्रिकेट टीम में से एक है. ये पढ़ने के बाद खुद [पाकिस्तानी युवक भी आश्चर्य से भर गया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *