[ad_1]
Agency:IANS
Last Updated:
अदा शर्मा महाशिवरात्रि की तैयारी में जुट गई हैं. अदा अक्सर भक्ति में लीन वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त हैं. हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें…और पढ़ें
‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगी अदा शर्मा. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
हाइलाइट्स
- अदा शर्मा ने महाशिवरात्रि पर महेश्वर सूत्र सीखा.
- अदा ने वीडियो में फैंस को महेश्वर सूत्र सीखने को कहा.
- महेश्वर सूत्र 14 मंत्रों का समूह है जो ध्यान और एकाग्रता बढ़ाता है.
नई दिल्ली. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और इस खास मौके पर अदा शर्मा ने अपने फैंस के साथ भगवान शिव से जुड़ा एक खास मंत्र सीखने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में अदा अपने सभी फॉलोअर्स को इस प्राचीन मंत्र को सीखने के लिए कह रही हैं. वो अक्सर शिव भक्ति में लीन वीडियोज औऱ रील शेयर करती रहती हैं.
एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस महाशिवरात्रि पर, आओ मेरे साथ मिलकर महेश्वर सूत्र सीखें. अपनी बुद्धि को और तेज़ बनाएं और ध्यान और एकाग्रता बढ़ाएं’. अदा ने आगे बताया कि ये 14 ध्वनियां भगवान शिव के डमरू से निकली थीं, जिन्हें ऋषि पाणिनि ने उस समय सुना था जब भगवान शिव तांडव कर रहे थे.
महेश्वर सूत्र 14 मंत्रों का एक समूह है जो संस्कृत वर्णमाला की रचना करते हैं. इन्हें शिव सूत्र, प्रत्याहार और वर्ण संयम भी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से दिमाग शांत रहता है, ध्यान केंद्रित होता है और एकाग्रता बढ़ती है. इससे व्यक्ति का मन दिव्य ऊर्जा से जुड़ता है. इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी.
एक्ट्रेस का ये पुराना वीडियो भी एक हफ्ते से काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो शिव तांडव स्त्रोत्रम का जाप करते नजर आ रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स कर खूब प्यार लुटाया है.
यहां देखें वीडियो-
[ad_2]
Source link