Headlines

नासा के अंतरिक्ष यात्री ने स्पेस में पैंट पहनने का तरीका दिखाया, वीडियो वायरल

[ad_1]

Last Updated:

डॉन पेटीट नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं और फिलहाल वो स्पेस में हैं. उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो स्पेस में लोगों को पैंट पहनने का तरीका बताते दिखाई दे रहे हैं.

एस्ट्रोनॉट ने दिखाया स्पेस में कैसे पहनते हैं पैंट, तरीका बेहद मुश्किल!

अंतरिक्ष यात्री ने दिखाया कि स्पेस में पैंट कैसे पहनते हैं. (फोटो: Twitter/@astro_Pettit)

हाइलाइट्स

  • नासा के एस्ट्रोनॉट डॉन पेटीट ने स्पेस में पैंट पहनने का तरीका दिखाया.
  • वीडियो में डॉन पेटीट ने जीरो ग्रैविटी में पैंट पहनने की चुनौती बताई.
  • वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज और कई कमेंट्स मिले.

धरती पर रहने और स्पेस में रहने में वाकाई जमीन-आसमान का फर्क है. धरती हमारा घर है, यहां लाइफ इतनी आसान है कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में होने वाले कामों को हम बड़ी आसानी से अंजाम दे देते हैं. वही काम अगर आप स्पेस में करने जाएंगे, तो वो थोड़ा मुश्किल लगेंगे. अब पैंट पहनने की क्रिया को ही ले लीजिए. बच्चा हो या कोई बड़ा, वो बड़ी आसानी से धरती पर पैंट पहन सकता है. पर क्या आप जानते हैं कि स्पेस में पैंट पहनना बड़ी मुश्किल चुनौती है. हाल ही में एक एस्ट्रोनॉट (Astronaut present how one can put on pant in house) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्होंने अंतरिक्ष यान के अंदर दिखाया कि अंतरिक्ष यात्री कैसे पैंट पहनते हैं. इस तरीके को धरती वासी चाह कर भी नहीं आजमा पाएंगे.

डॉन पेटीट नासा के अंतरिक्ष यात्री हैं और फिलहाल वो स्पेस में हैं. उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें वो स्पेस में लोगों को पैंट पहनने का तरीका बताते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो अपने अंतरिक्ष यान में हैं. मुमकिन है कि ये इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है. वीडियो में सामने एक पैंट हवा में उड़ती नजर आ रही है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *