[ad_1]
Last Updated:
Champions trophy 2025 भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म कीं. पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने टीम चयन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा मैच के दौरान दोस्त को फोन पर ही…और पढ़ें
पाकिस्तान की पूर्व महिला कप्तान सना मीर ने कहा कि उन्होंने मैच के दौरान ही फोन पर दोस्त को बता दिया था उनकी टीम का खेल खत्म हो गया है
हाइलाइट्स
- भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म कीं.
- सना मीर ने टीम चयन पर सवाल उठाए.
- विराट कोहली की सेंचुरी से भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी में मिली हार ने पाकिस्तान की टीम के सेमीफाइनल के दरवाजे बंद कर दिए. टू्र्नामेंट की मेजबानी कर रही टीम को न्यूजीलैंड से पहले मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया से हर हाल में जीतना था. भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस हार से टीम की पूर्व महिला कप्तान सना मीर बेहद गुस्से में हैं. मैच के दौरान ही उन्होंने फोन पर अपनी एक दोस्त को कह दिया था कि पाकिस्तान का खेल खत्म हो गया है.
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार 23 फरवरी को खेला गया. इस मुकाबले पर दोनों देशों के फैन के अलावा दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों की नजर थी. पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी. साऊद शकील ने फिफ्टी मारी जबकि कप्तान ने 46 रन बनाए. कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी की बदौलत पूरी टीम 241 रन पर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने विराट कोहली की सेंचुरी के दम पर 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की.
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को भारत से छह विकेट से हार झेलने के बाद लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. क्रिकेटर से कमेंटेटर बनी 39 साल की सना ने कहा, ‘‘मैं मैच देख रही थी तो तब मेरे एक दोस्त का फोन आया कि भारत ने दो विकेट पर 100 रन बना लिए हैं. मुझे लगता है कि मैच खत्म हो गया है. मैंने उससे कहा कि पाकिस्तान का खेल तो तभी खत्म हो गया था जब टीम का ऐलान किया था.’’

पाकिस्तान की तरफ से 300 से अधिक मैच खेलने वाली सना ने कहा कि टीम का चयन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर नहीं किया गया. अगर महेंद्र सिंह धोनी जैसा चमत्कारी कप्तान होता फिर भी वो पाकिस्तान की टीम को जीत नहीं दिला पाता. उन्होंने कहा, ‘‘मैं शुरू से कह रही हूं कि टीम की घोषणा होने के साथ ही हमारी आधी हार सुनिश्चित हो गई थी. जब पाकिस्तान को पता था कि हमें कम से कम एक मैच दुबई में खेलना है तो फिर टीम में दो पार्ट टाइम स्पिनर क्यों रखे गए.’’
New Delhi,Delhi
February 25, 2025, 20:14 IST
[ad_2]
Source link