[ad_1]
Last Updated:
खेल के मैदान पर भारत में हार्ट अटैक के मामले घटने के बजाय बढ़ हो रहे हैं. अब चंडीगढ़ में एक एथलीट को अटैक का मामला सामने आया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.21 साल के मोहित शर्मा को वुशु टूर्नामेंट के दौरान ह…और पढ़ें
मैदान पर क्यों हार्ट अटैक से खिलाड़ियों की हो रही है मौत ?
नई दिल्ली. हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाओं से इस वक्त देश में हलचल मची हुई है. हैरानी की बात ये है कि ये घटना अब खेल के मैदान और फिटनेस सेंटर्स पर ज्यादा हो रही है. पहले कहा जाता था कि दिल की बिमारी से बचना है तो व्यायाम करें और फिट रहे पर जिस तरह से खिलाड़ियों की मैदान पर मौत हो रही है उससे लोगों के बीच में डर बैठ गया है.
हिंदुस्तान में हार्ट अटैक के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. इससे अब खेल से जुड़े लोग भी अछूते नहीं रह गए हैं क्योंकि जयपुर के एक वुशु एथलीट की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है. यह मामला चंडीगढ़ का है, जहां तीन दिन पहले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप खेली जा रही थी. एक फाइट के दौरान 21 वर्षीय मोहित शर्मा को हार्ट अटैक आ गया. उन्हें तुरंत चंडीगढ़ में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा 21 साल को वुशू चैम्पियनशिप में मैच के दौरान हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। ये टूर्नामेंट मोहाली, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहा था। pic.twitter.com/3wKPNrXfSd
— sushant (@pareek12sushant) February 25, 2025
[ad_2]
Source link